Hanuman Chalisa

राहुल गांधी के नए 'अवतार' के पीछे कौन...

हरीश चौकसी
गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (14:13 IST)
भाजपा के लिए यूं तो गुजरात हिन्दुत्व की प्रयोगशाला माना जाता है, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी  सॉफ्ट हिन्दुत्व भी असर दिखा रहा है। राहुल का मंदिरों में जाना और उनका तूफानी प्रचार इस बार भगवा दल के लिए  खतरा बन सकता है। राहुल का नया अंदाज लोगों को पसंद भी आ रहा है। 
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सक्रियता भाजपा के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। राहुल के नए रूप ने कांग्रेस  कार्यकर्ताओं में भी प्राण फूंक दिए हैं। बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर राहुल की इस लोकप्रियता के पीछे आखिर है  कौन? माना जा रहा है कि इस सबके पीछे राजस्थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री और गुजरात के प्रभारी अशोक गहलोत का  दिमाग काम कर रहा है। 
 
दरअसल, गहलोत ने गुजरात का प्रभारी बनने के बाद भाजपा और स्थानीय परिस्थितियों का गंभीरता से अध्ययन किया  और उसके बाद नए सिरे से कांग्रेस की रणनीति बनाई। गहलोत की 'चाणक्य नीति' का ही असर था कि गुजरात में  अपने चार चरण के प्रवास में राहुल ने इतनी लोकप्रियता हासिल कर ली, जितनी वे पहले कभी नहीं कर पाए। 
 
दरअसल, गहलोत अपने लंबे राजनीतिक अनुभव से भाजपा को उसी की शैली में जवाब दे रहे हैं। एक ओर जहां भाजपा  के कट्‍टर हिन्दुत्व का जवाब राहुल के सॉफ्ट हिन्दुत्व से दिया जा रहा है, वहीं हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवानी और  अल्पेश ठाकोर को साधकर कांग्रेस जाति कार्ड भी बखूबी खेल रही है। 
 
ऐसा माना जा रहा है कि राहुल मंदिर दौरों से काफी हद तक कांग्रेस की हिन्दू विरोधी छवि टूटी है। साथ ही गुजरात  कांग्रेस के नेता भी अशोक गहलोत को पूरी ईमानदारी के साथ मदद कर रहे हैं। हालांकि यह कहना अभी जल्दबाजी  होगी कि कांग्रेस राज्य में सरकार बना लेगी, लेकिन इतना तय है कि इस बार मुकाबला कांटे का दिख रहा है। चुनाव  परिणाम के बाद इसका असर कांग्रेस के सीटों पर भी साफ दिखाई देगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान ने होर्मुज में भारत जा रहे 2 जहाजों को क्यों रोका, IRGC का आया बयान, क्या फिर बढ़ने वाला है तनाव

बंदरिया ने मासूम को बनाया ‘कैदी’, 2 घंटे तक कब्जा, फिर हुआ चौंकाने वाला रेस्क्यू

बंगाल में CM योगी का तीखा हमला, बोले- 4 मई के बाद TMC गुंडों की उल्टी गिनती शुरू

बेडरूम वाले बयान पर नहीं थमा बवाल, फिर बोले पप्पू यादव- 70 से 80 प्रतिशत राजनेता देखते हैं पोर्न

Operation Sindoor : Pakistan ने दिल्ली पर दागी थी शाहीन मिसाइल, भारत की Barak 8 मिसाइल सिस्टम ने किया था ढेर, बड़ा खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, दक्षिण दिनाजपुर में भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु सरकार पर हमला

ईरान में पिटने के बाद US का 'Dirty Game' शुरू, साइकलॉजिकल ऑपरेशंस से करेगा आपके दिमाग पर कंट्रोल!

मिर्जापुर में भयावह हादसा, 4 वाहनों में भिड़ंत, 11 लोगों की दर्दनाक मौत, CM योगी ने जताया शोक

बंगाल में मतदान के बीच पीएम मोदी बोले, झालमुरी मैंने खाई, झाल TMC को लगी

वोटिंग के बीच सुवेंदू अधिकारी ने खेला हिंदू कार्ड, बोले- रोने लगी हिंदू शादीशुदा दीदी

अगला लेख