Hanuman Chalisa

भाजपा का हमला, राहुल गांधी हिन्दू आतंकवाद को लश्कर से ज्यादा खतरनाक मानते हैं

Webdunia
मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (16:47 IST)
अहमदाबाद। केंद्रीय कानून मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी 'हिन्दू अथवा भगवा आतंकवाद' को लश्कर ए तैयबा जैसे आतंकवादी संगठन से अधिक खतरनाक मानते हैं।
 
प्रसाद का यह बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और गांधी पर लश्कर सरगना हाफिज सईद की पाकिस्तानी अदालत की ओर से रिहाई पर 'ताली बजाने' का आरोप लगाया था।
 
प्रसाद ने कहा कि '26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बाद तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भारत आई थीं। उस समय के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह ने उन्हें भोज दिया था। इसमें राहुल भी मौजूद थे। उनकी बगल में अमेरिकी राजदूत टिमोथी रोमर बैठे थे और दोनों ने कई विषयों पर बात की थी। उन्होंने राहुल को पूछा था कि लश्कर ए तैयबा के बारे में उनका क्या कहना है। राहुल ने कहा कि यह तो है पर भारत का हिन्दू आतंकवाद इससे ज्यादा खतरनाक है।
 
उन्होंने कहा कि टिमोथी ने यह बात लिखकर अमेरिका भेजी थी जिसका खुलासा विकिलिक्स प्रकरण के दौरान हुआ। इसे लंदन के मशहूर अखबार द गार्जियन ने भी छापा था और बाद में भारत के अखबारों में भी यह बात छपी। गांधी को इस बात का जवाब देना चाहिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा था। 
 
उन्होंने कहा कि राहुल ने मोदी को सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने वाला व्यक्ति बताया जो एक शर्मनाक बात है। प्रसाद ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के गुजरात में मंदिरों के ताबड़तोड़ दौरों पर भी चुटकी ली। उन्हें जुलाई 2009 में मिस्र के शर्म अल शेख में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह और उनके पाकिस्तानी समकक्ष युसूफ रजा गिलानी के संयुक्त वक्तव्य की भी याद दिलाई जिसमें बलूचिस्तान में भारत के पक्ष को नुकसान पहुंचाने वाली बात का जिक्र था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख