Hanuman Chalisa

इसलिए हो रही है नरेन्द्र मोदी की आलोचना

Webdunia
शनिवार, 4 नवंबर 2017 (15:40 IST)
-वेबदुनिया डेस्क
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी पिछले दिनों गांधीनगर के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर गए थे। वहां उन्होंने वहां मुख्‍य स्वामी से मुलाकात करने के साथ ही लोगों को गुजराती में भी संबोधित किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके विरोधियों ने मोर्चा संभाल लिया। 
 
उल्लेखनीय है कि 1992 में निर्मित इस भव्य मंदिर के रजत जयंती समारोह में गत दो नवंबर को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिरकत की थी। विरोधियों का कहना है कि वोटों के लिए मोदी स्वामीनारायण मंदिर तो चले गए, लेकिन अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में हुई 24 बच्चों की मौत के बाद उनके परिजनों से मिलने के लिए प्रधानमंत्री के पास समय नहीं था। 
 
एक व्यक्ति ने फेसबुक पर प्रतिक्रिया भी जाहिर की कि मोदी बड़े प्रधान (प्रधानमंत्री) हैं। उन्हें सत्ता का गुमान है और वे लोगों के साथ वोट जितना ही संबंध रखते हैं। 
 
ध्यान देने वाली बात यह है कि अक्षरधाम जाने के बाद मोदी ने कहा था कि जब स्वामीजी ने हाथ पकड़ लिया तो फिर चिंता किस बात की है। मंदिर के बारे में कहा जाता है कि पाटीदार समाज के लोग बड़ी संख्या में इसके अनुयायी हैं और हार्दिक पटेल के आंदोलन के बाद पाटीदार समाज भाजपा से थोड़ा नाराज दिखाई दे रहा है। ऐसे में मोदी की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

मोदी सरकार के खिलाफ की जा रही साजिश, राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

अगला लेख