Hanuman Chalisa

एग्रोटेक कंपनी में दम घुटने से 5 कामगारों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 (14:29 IST)
Gujarat news in hindi : गुजरात के कच्छ जिले में मंगलवार देर रात एक कृषि प्रौद्योगिकी कंपनी में अपशिष्ट उपचार टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से पांच कामगारों की मौत हो गई। सभी की उम्र करीब 30 वर्ष थी।
 
कच्छ (पूर्व) के पुलिस अधीक्षक सागर बगमार ने कहा कि घटना देर रात एक बजे हुई जब ये सभी कामगार कंपनी के अपशिष्ट उपचार संयंत्र की सफाई कर रहे थे।
 
बगमार ने कहा, 'जब एक कामगार अपशिष्ट उपचार टैंक में सफाई करने के लिए उतरा तो वह बेहोश हो गया। दो अन्य कामगार उसे बचाने के लिए उसके अंदर उतरे लेकिन वे भी बेहोश हो गए। इसके बाद 2 और कामगार टैंक के अंदर गए लेकिन उनका भी यही हाल हुआ। इस हादसे में सभी 5 कामगारों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान सिद्धार्थ तिवारी, अजमत खान, आशीष गुप्ता, आशीष कुमार और संजय ठाकुर के रूप में की है।
 
उन्होंने कहा कि कांडला थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। कांडला थाने से एक अधिकारी ने कहा कि घटना इमामी एग्रोटेक कंपनी में हुई। कंपनी खाद्य तेल और जैव डीजल का उत्पादन करती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख