khatu shyam baba

राष्ट्र प्रथम भाजपा का केवल सिद्धांत नहीं, बल्कि प्रतिबद्धता है : भूपेंद्र पटेल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 25 सितम्बर 2024 (18:11 IST)
Bhupendra Patel's statement regarding BJP membership drive : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की राजनीति में विश्वास करती है और ‘राष्ट्र प्रथम’ केवल पार्टी का सिद्धांत नहीं, बल्कि प्रतिबद्धता है।
 
पटेल ने सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा द्वारा हाल ही में शुरू किए गए सदस्यता अभियान के तहत एक आवासीय सोसायटी में आयोजित एक कार्यक्रम में नागरिकों का पार्टी के प्राथमिक सदस्यों के रूप में पंजीकरण कराया। पार्टी के मुताबिक, अहमदाबाद शहर की घाटलोदिया विधानसभा सीट से विधायक पटेल सुबह अपने निर्वाचन क्षेत्र के बोपल इलाके में एक आवासीय सोसायटी पहुंचे और वहां मौजूद कुछ लोगों का पार्टी के सदस्य के रूप में पंजीकरण कराया।
ALSO READ: ओबीसी आयोग एक सदस्‍यीय निकाय बना रहेगा, गुजरात सरकार ने हाईकोर्ट को दिया जवाब
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत, घाटलोदिया विधानसभा क्षेत्र के नागरिक आज (बुधवार) भाजपा में शामिल हुए। भाजपा विकास की राजनीति में विश्वास करती है। ‘राष्ट्र प्रथम’ हमारा सिद्धांत नहीं बल्कि प्रतिबद्धता भी है।
ALSO READ: पूरे गुजरात में लागू होगा 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर, 7 जिलों में चल रहा है पायलट प्रोजेक्ट
इस अभियान के तहत आम लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए इसी तरह के कार्यक्रम इस महीने के प्रारंभ से पूरे राज्य में आयोजित किए जा रहे हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

PM Modi Record: 8,931 दिन पूरे कर PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले सरकार प्रमुख, चामलिंग को छोड़ा पीछे

Weather Alert: 23-25 मार्च तक मौसम बदलेगा, कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

Iran Missile Attack: एक रात में 9 देशों पर ईरान के हमले, कतर-UAE-सऊदी-बहरीन में मिसाइल और ड्रोन स्ट्राइक से मचा हड़कंप

MP : CM यादव ने कहा- राजस्थान और मध्यप्रदेश हैं भाई-भाई, 5,055 करोड़ के निवेश से 3,530 रोजगार

अगला लेख