Hanuman Chalisa

सीजफायर के बाद कच्छ में दिखे ड्रोन, फिर ब्लैक आउट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 11 मई 2025 (07:56 IST)
India Pakistan tension : गुजरात के सीमावर्ती जिले कच्छ में कई ड्रोन देखे जाने के बाद शनिवार देर शाम जिले में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। यह घटनाक्रम भारत और पाकिस्तान के बीच सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को तत्काल रोके जाने को लेकर हुए समझौते के कुछ घंटे बाद हुआ।
 
गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि कच्छ जिले में कई ड्रोन देखे गए हैं। अब पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। कृपया सुरक्षित रहें, घबराएं नहीं।
 
 
कच्छ के जिलाधिकारी आनंद पटेल ने कहा कि संपूर्ण कच्छ जिले में तत्काल प्रभाव से ब्लैकआउट घोषित कर दिया गया है तथा सभी नागरिकों से इसका सख्ती से पालन करने को कहा गया है।
 
 
पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर : भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के कुछ ही घंटों बाद नयी दिल्ली ने इस्लामाबाद पर इसका उल्लंघन करने का आरोप लगाया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मध्य रात्रि में एक प्रेस वार्ता के दौरान पाकिस्तान से इन उल्लंघनों को दूर करने के लिए उचित कदम उठाने और स्थिति से गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निपटने का आह्वान किया।
 
भारत ने साफ कर दिया है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित करने सहित पाकिस्तान के खिलाफ घोषित भारत के दंडात्मक उपाय यथावत रहेंगे।
edited by : Nrapendra Gupta 
photo courtesy : file photo 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

अगला लेख