Hanuman Chalisa

गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्टरी में आग, 18 की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 1 अप्रैल 2025 (15:12 IST)
Banaskantha fire news : गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्टरी में आग लग जाने से 18 लोगों की जलकर मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। आग पर काबू पा लिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। 

कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर फैक्टरी में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे फैक्टरी का पूरा 'स्लैब' ढह गया। विस्फोट के समय फैक्टरी में पटाखे बनाए जा रहे थे। कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी परिसर में रहते थे और वे भी मलबे में दब गए।
 
डीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि डीसा कस्बे के निकट स्थित फैक्टरी में आग लगने के बाद हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के कारण उसके कुछ हिस्से ढह जाने से कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है।
 
उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए डीसा नगरपालिका के अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर हैं। मलबा हटाया जा रहा है। 
 
हादसे में 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है तथा 3 घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मारे गए सभी मजदूर मध्यप्रदेश के हैं और 2 दिन पहले ही मजदूरी के लिए बनासकांठा पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गुजरात के बनासकांठा में श्रमिकों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि
मध्यप्रदेश सरकार गुजरात सरकार से सतत् संपर्क में है। श्रमिकों की सहायता और परिवारों की मदद के लिए सभी आवश्यक प्रयास होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बाबा महाकाल से असमय दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, बोले- नारी शक्ति के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

कानपुर देहात में 400 करोड़ का जमीन घोटाला मामला : CM योगी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, पूर्व ADM समेत कंपनियों व बैंक अधिकारियों पर FIR दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तत्काल अमल,काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक न करें सोने की खरीदारी : योगी आदित्यनाथ

पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए गुजरात सरकार एक्शन मोड में, 'वर्क फ्रॉम होम' मॉडल पर विचार

अगला लेख