Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नर्मदा जिले के आदिवासी क्षेत्रों के लिए CM भूपेंद्र पटेल का बड़ा फैसला: 302.40 करोड़ की लागत से बनेंगे दो नए ब्रिज

Advertiesment
Gujarat Approves 302.40 Crore for Two Bridges in Narmada
Gujarat News in Hindi : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendrabhai Patel) ने नर्मदा जिले के आदिवासी इलाकों के विकास के लिए एक अहम निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने जिले में दो नए पुलों के निर्माण के लिए कुल 302.40 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इससे 11 गांवों के 18 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। 

आवागमन की दिक्कतें कम होंगी

इनमें रेंगन घाट से रामपुरा घाट तक बनने वाले पुल के लिए 123.13 करोड़ रुपये और शेहराओ घाट से तिलकवाड़ा घाट को जोड़ने वाले पुल के लिए 179.27 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। तिलकवाड़ा, वासन, रेंगन, रामपुरा, मंगरोल और शेहराओ जैसे गांवों के ग्रामीणों को जिला और तालुका मुख्यालयों तक बेहतर और सुगम संपर्क सुविधा मिलेगी।
 
 बरसात के मौसम में आवागमन की दिक्कतें कम होंगी और क्षेत्र के स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को भी आने-जाने में सहूलियत होगी।

17 किलोमीटर की दूरी कम होगी

इसके अलावा, नंदोद और तिलकवाड़ा तालुकों में हर वर्ष चैत्र महीने में आयोजित होने वाली उत्तरवाहिनी परिक्रमा में भाग लेने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी इन पुलों से लाभ मिलेगा। नए मार्ग से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी कम होगी, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
 
सरकार का मानना है कि यह परियोजना नर्मदा जिले के आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्टेट ऑफ द यूनियन 2026 में ट्रंप का दावा: अमेरिका का गोल्डन एज, बॉर्डर पर 56% कम हुआ फेंटानिल फ्लो