Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

होली पर यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, सूरत में प्राइवेट बस ऑपरेटरों की हड़ताल

Advertiesment
Surat Strike
Bus strike in Surat: होली और धुलेंडी के मौके पर जहां लोग अपने घरों की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं सूरत में प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने अचानक हड़ताल का ऐलान कर दिया। सूरत के सहारा दरवाजा इलाके में देखते ही देखते बड़ी संख्या में बसें जमा हो गई हैं। करीब 300 से अधिक बसों के पहिए थम जाने से यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

राजस्थान RTO पर प्रताड़ना का आरोप

इस हड़ताल का मुख्य कारण गुजरात से बाहर (विशेषकर राजस्थान) जाने वाले बस ऑपरेटरों का विरोध है। बस संचालकों का आरोप है कि राजस्थान में आरटीओ (RTO) द्वारा उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। उनके खिलाफ अनुचित कार्रवाई की जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिए संचालकों ने बसों का संचालन बंद करने का कड़ा फैसला लिया है।

यात्रियों की योजनाओं पर फिरा पानी

होली जैसे बड़े त्योहार पर अचानक शुरू हुई इस हड़ताल ने लोगों की यात्रा योजनाओं पर पूरी तरह पानी फेर दिया है। बड़ी संख्या में लोग, विशेषकर श्रमिक वर्ग और प्रवासी, जो त्योहार मनाने अपने गांव जाने वाले थे, अब फंस गए हैं। यात्रियों को न केवल समय की हानि हो रही है, बल्कि अंतिम समय पर विकल्प न मिलने के कारण मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में मेडीकैप्स कॉलेज की BSC की छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, परिवार को नहीं पता क्‍यों उठाया ये कदम?