Hanuman Chalisa

गांधीनगर में टाइफाइड का कहर, 100 से ज्यादा बच्चे बीमार, एक्शन में अमित शाह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 5 जनवरी 2026 (14:40 IST)
Gandhinagar Typhoid news : इंदौर के बाद गुजरात के गांधीनगर में भी पीने के पानी में खराबी के चलते बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि बीमार लोगों में अधिकांश टाइफाइड की चपेट में हैं। गृहमंत्री अमित शाह भी इस मामले में एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्‍त कार्रवाई के साथ ही मरीजों के बेहतर इलाज के भी निर्देश दिए हैं। ALSO READ: Indore में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, भागीरथपुरा में दूषित पानी से 17वीं मौत, बेटे से मिलने आए थे पिता
 
गांधीनगर सिविल हॉस्पिटल में तुरंत एक और वार्ड खोला गया। बताया जा रहा है कि यह कदम बीमार बच्चों की बढ़ती संख्या के कारण बेड खत्म होने संबंधी खबरों के बाद उठाया गया है। फिलहाल हॉस्पिटल में 100 से ज्यादा बच्चे और लगभग 80 पुरुष और महिला मरीजों का इलाज चल रहा है।
 
स्वास्थ्‍य विभाग और गांधीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने महामारी को फैलने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, अब तक 20 हजारर से ज़्यादा घरों का सर्वे करके 90 हजार से ज़्यादा नागरिकों को कवर किया गया है।
 
लोगों को लगातार उबला हुआ पानी पीने, बाहर का खाना खाने से बचने और साफ-सफाई रखने के लिए समझाया जा रहा है। इसके साथ ही, 100 से ज़्यादा पानीपूरी और फूड ट्रक रोके गए हैं। प्रभावित इलाकों में 30,000 क्लोरीन टैबलेट और 20,600 ORS पैकेट बांटे गए।
 
क्या बोले अमित शाह : गांधीनगर में टाइफाइड के विस्फोट पर गृह मंत्री अमित शाह भी एक्शन में नजर आ रहे हैं। गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद शाह ने प्रशासन को मरीजों को तुरंत सही इलाज मिले और अस्पताल में रिश्तेदारों के खाने का इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने लीकेज को तुरंत ठीक करने और आसपास के इलाकों में पाइपलाइन की गहन जांच करने का आदेश दिया है ताकि इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति को फैलने से रोका जा सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

अहमदाबाद के नए मेयर बने हितेश बारोट, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन के नामों का भी हुआ ऐलान

अगला लेख