महाशिवरात्रि के मौके पर महाकुंभ का पहला शाही स्नान जारी

निष्ठा पांडे
गुरुवार, 11 मार्च 2021 (22:52 IST)
हरिद्वार। महाशिवरात्रि के मौके पर महाकुंभ का पहला शाही स्नान जारी है। आईजी कुंभ, संजय गुंज्याल का दावा है कि बुधवार रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक 22 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया है।संन्यासी संतों के अखाड़ों के शाही स्नान से पहले सुबह करीब 7 बजे हरकी पैड़ी घाट खाली करवा दिया गया।सुबह 11 बजे से अखाड़ों के संतों ने स्नान करना शुरू किया।

श्रद्धालु हरकी पैड़ी क्षेत्र छोड़कर अन्य घाटों पर स्नान कर रहे हैं।सबसे पहले जूना अखाड़ा के संतों ने स्नान किया। आह्वान अखाड़ा स्नान के लिए हरकी पैड़ी पहुंचा। इसके बाद आह्वान अखाड़े और फिर किन्नर अखाड़े ने शाही स्नान किया।

किन्नर अखाड़ा पहली बार हरिद्वार कुंभ में शामिल हो रहा है। शाही स्नान के लिए उत्तराखंड पुलिस के बैंड ने नमो: शिवाय की धुन बजाकर साधुओं का स्वागत किया। हर की पैड़ी पर आज सिर्फ साधु-संत ही स्नान कर रहे हैं।

रथों पर सवार होकर अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वर हरकी पैड़ी पहुंचे।जूना, आह्वान, अग्नि और किन्नर अखाड़ों के संत स्नान कर अपने छावनियों में चले गए हैं।अन्य चार अखाड़े क्रमवार स्नान के लिए आ रहे हैं। हरकी पैड़ी पर पुलिस और पैरामिलिट्री के सुरक्षा घेरे में संतों को हरकी पैड़ी के घाट तक पहुंचाया गया।

लोगों को उनके नजदीक नहीं जाने दिया गया। हरिद्वार कुंभ प्रशासन के मुताबिक, महाशिवरात्रि के मौके पर रात 12 बजे से शाम 6.30 बजे तक 32 लाख 87 हजार लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है।अभी भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में स्नान कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्यों वर्ष में एक ही बार नागपंचमी पर खुलते हैं उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट?

नागपंचमी पर जानिए वासुकि, तक्षक और शेषनाग की कहानी

ये 3 राशियां हमेशा क्यों रहती हैं प्यासी और असंतुष्ट?

क्या फिर लौटेगी महामारी! नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में छुपे 2025 में तबाही के संकेत

शनि और मंगल का होने वाला है आमना-सामना, देश में घट सकती हैं ये 5 घटनाएं

सभी देखें

धर्म संसार

30 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

30 जुलाई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

सावन में शिवजी को कौनसे भोग अर्पित करें, जानें 10 प्रमुख चीजें

शनि मंगल का समसप्तक और राहु मंगल का षडाष्टक योग, भारत को करेगा अस्थिर, 5 कार्य करें

कल्कि जयंती पर क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त, जानिए आने वाले अवतार के 5 रहस्य

अगला लेख