Haridwar Kumbh Mela 2021 : बड़ा बाजार मार्केट हरिद्वार

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 30 जनवरी 2021 (14:57 IST)
उत्तररांचल प्रदेश में हरिद्वार नगरी को भगवान श्रीहरि (बद्रीनाथ) का द्वार माना जाता है, जो गंगा के तट पर स्थित है। इसे गंगा द्वार और पुराणों में इसे मायापुरी क्षेत्र कहा जाता है। यह भारतवर्ष के सात पवित्र स्थानों सप्तपुरियों में से एक है। हरिद्वार में हर की पौड़ी को ब्रह्मकुंड कहा जाता है। इसी विश्वप्रसिद्ध घाट पर कुंभ का मेला लगता है। यदि आप कुंभ मेले में जा रहे हैं और कुछ खरीददारी भी करना चाहते हैं तो हरिद्वार के बड़ा बाजार जरूर जाएं।

 
बड़ा बाजार: 
1. यहां का मुख्य बाजार है जिसे बड़ा बाजार कहते हैं। यह रंग बिरंगा बाजार पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। यहां का प्रसिद्ध बड़ा बाजार गंगा किनारे दूर तक फैला हुआ है।
 
2. यहां पर पूजन सामग्री के अलावा आयुर्वेदिक दवाइयों की खरीद की जाती है। आर्गेनिक आहार और बीज भी खरीद सकते हैं। 
 
3. यहां पर लकड़ी से बनी वस्तुओं और सुंदर हस्तशिल्प भी खरीद सकते हैं। 
 
4. खरीददारी करते हुए आप यहां लज़ीज़, स्वादिष्ट देशी पेड़ा भी खा सकते हैं। 
 
5. इस बाजार में घूमते हुए आपको मिश्रित संस्कृति के बहुतेरे रंग देखने को मिलेंगे।
 
 
हरिद्वार के अन्य बाजार 
1. अगर आप हरिद्वार में सिर्फ हर की पैड़ी तक जा रहे हैं तो हर की पैड़ी पर भी दुकानों की लंबी कतार है। यहां आपको रत्न और पूजा सामग्री के साथ ही बड़ी संख्या में धार्मिक पुस्तकों की दुकाने मिलेंगी।
 
 
2. हरिद्वार में मनसा देवी माता के द्वार पर जानेवाले रास्ते में भी बड़ा मार्केट है। यहां से आप जरूरत की हर चीज़ खरीद सकते हैं। साथ ही स्वादिष्ट अचार भी।
 
3. शहर के केंद्र से लगभग 3 किलोमीटर कनखल मार्केट में भी आप खरीददारी कर सकते हैं। यह बाजार रुद्राक्ष मालाओं, पेंडेंट, भगवानों की तस्वीर तथा अन्य कई प्रकार के धार्मिक चिन्हों की खरीददारी के लिए प्रसिद्ध है।
 
4. मोती बाजार में पूजज सामग्री के अलावा यहां आपको छोटे-छोटे खूबसूरत दीये, चंदन का पेस्ट, आयुर्वेदिक दवाएं, खाना बनाने से संबंधित सामान तथा अचार की बहुत सारी किस्में खरीदारी के लिए मिल जाएंगी। इसके अलावा इस बाजार से खूबसूरत चूड़ियों, पीतल और तांबे की बनी मूर्तियों, सिंदूर, खूबसूरत लैंप्स, रंग-बिरंगे शीशे तथा बेंत से बनी टोकरियां भी खरीदी जा सकती है।
 
 
5. ज्वालापुर मार्केट में भी आप हर तरह की खरीदी कर सकके हैं परंतु यहां पर ज्यादा तर ताजे फल-सब्जियों से लेकर स्वादिष्ट मिठाईयों तक बहुत कुछ मिलता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Aaj Ka Rashifal: 20 मई 2024 का दैनिक राशिफल, जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि

20 मई 2024 : आपका जन्मदिन

20 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Calendar 2024 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग मई 2024 में

अगला लेख