हरिद्वार के कुशावर्त घाट पर स्नान करने से मिलती है पितरों को शांति

अनिरुद्ध जोशी
उत्तराखंड प्रदेश में हरिद्वार अर्थात हरि का द्वार है। हरि याने भगवान विष्णु। हरिद्वार नगरी को भगवान श्रीहरि बद्रीनाथ का द्वार माना जाता है, जो गंगा के तट पर स्थित है। इसे गंगा द्वार और पुराणों में इसे मायापुरी क्षेत्र कहा जाता है। यह भारतवर्ष के सात पवित्र स्थानों में से एक है। हरिद्वार में हर की पौड़ी को ब्रह्मकुंड कहा जाता है। इसी विश्वप्रसिद्ध घाट पर कुंभ का मेला लगता है और यहीं पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती होती है। आओ जानते हैं हरिद्वार के घाटों के नाम और कुशावर्त घाट के बारे में संक्षिप्त जानकारी।
 
1. हरिद्वार में हर की पौड़ी ही प्रमुख घाट है जहां पर अमृत कुंभ का जल गिरा था। यहीं पर भगवान विष्णु के पद चिन्ह भी हैं। इस घाट क्षेत्र को ब्रह्मकुंड भी कहा जाता है।
 
2. इसके अलावा यहां पर मालवीय घाट, नाईसोता घाट, जनाना घाट, सुभाष घाट, गऊ घाट, विष्णु घाट, कुशावर्त घाट, नारायणी स्रोत, राम घाट, त्रिवेणी घाट, बिरला घाट आदि कई घाट हैं जहां पर श्रद्धालु स्नान करते हैं। 
 
3. कुशावर्त घाट : कुशावर्त घाट को भगवान दत्तात्रेय की समाधि स्थली कहा जाता है। कहा जाता है कि इसी घाट पर पांडवों और श्रीराम ने अपने पितरों का पिंडदान किया था। इसीलिए यहां पर स्नान करने से पितरों को शांति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।

ALSO READ: Haridwar Kumbh Mela 2021 : हरिद्वार का राम घाट

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

20 मई 2024 : आपका जन्मदिन

20 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Calendar 2024 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग मई 2024 में

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे शुभ समाचार और होगा धनलाभ, जानें 19 मई का राशिफल

अगला लेख