हरियाणा विधानसभा चुनावों में INLD को बड़ा झटका, अभय चौटाला ही जीते

Webdunia
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (07:42 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को बड़ा झटका लगा है और पूर्व उपप्रधानमंत्री देवी लाल द्वारा गठित इस पार्टी का यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है।
 
पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला को छोड़कर 80 से ज्यादा उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। अभय सिंह चौटाला को सिरसा जिले की ऐलनाबाद सीट पर जीत हासिल हुई है। 21 अक्टूबर को हुए चुनाव से कुछ दिन पहले इनेलो ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ गठबंधन किया था लेकिन शिअद भी 3 सीटों में से 1 पर भी जीत हासिल नहीं कर सका।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना को बहुमत, हरियाणा में निर्दलीय लगाएंगे बेड़ा पार?
इनेलो का यह प्रदर्शन अब तक का सबसे बुरा प्रदर्शन है और पार्टी का वोट प्रतिशत 2014 में 24.11 के मुकाबले 2019 में 2.45 प्रतिशत रह गया। चौटाला परिवार में दरार के बाद पार्टी अजय और अभय चौटाला में बंट गई थी। ये दोनों इनेलो अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बेटे हैं। अजय फिलहाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में अपने पिता के साथ जेल में बंद हैं। अजय चौटाला के बेटे दुष्यंत चौटाला ने कुछ समय पहले ही जननायक जनता पार्टी की स्थापना की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग आज, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फैसला

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

अगला लेख