हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर किसने क्या कहा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024 (17:22 IST)
haryana election result 2024 : शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद हरियाणा में बंपर जीत हासिल करने वाली भाजपा को बधाइयों का तांता लग गया है। यहां तक कि विरोधी दल के नेता भी भाजपा को बधाई दे रहे हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि हरियाणा में भाजपा का यह अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। भाजपा राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। बताया जा रहा है कि नई सरकार का शपथ समारोह 12 अक्टूबर को हो सकता है।  
ALSO READ: haryana election result 2024 : कांग्रेस की हार पर वजह अंतर्कलह, क्या बोलीं कुमारी शैलजा
क्या बोले नायब सिंह सैनी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की 2 करोड़ 80 लाख जनता को मैं दिल से प्रणाम करता हूं, उनका दिल से धन्यवाद करता हूं कि हरियाणा के किसान, गरीब, महिलाओं, युवाओं ने भाजपा के कामों के ऊपर तीसरी बार मुहर लगाई है। मैं हरियाणा की जनता का बहुत-बहुत आभारी हूं। ये सारा काम प्रधानमंत्री का है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व से ही हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने मुझे आशीर्वाद दिया है।
ALSO READ: कौन है कांग्रेस का गद्दार, कैसे जाट बनाम नॉन जाट हो गई हरियाणा की लड़ाई?
हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह भाजपा की नीतियों की जीत है और प्रधानमंत्री मोदी जो देश को तेजी से आगे ले जाना चाहते हैं, यह उसकी जीत है। लोगों के विश्वास की जीत है। विज ने अंबाला कैंट से जीत हासिल की है।  
 
शिवसेना (यूबीटी) की भाजपा को बधाई : शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मैं भाजपा को बधाई देती हूं क्योंकि इतनी सत्ता विरोधी लहर के बाद भी ऐसा लग रहा है कि वे हरियाणा में सरकार बना रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को अपनी रणनीति पर विचार करने की जरूरत है क्योंकि जहां भी भाजपा से सीधी लड़ाई होती है, वहां कांग्रेस पार्टी कमजोर हो जाती है। 
 
यह विजय साधारण नहीं : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणामों का मैं स्वागत करता हूं। हरियाणा में पीएम मोदी के प्रति जनता का भरोसा, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाने की जनता की इच्छा को जो समर्थन मिला है, जो जनादेश मिला है, मैं उसके लिए पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अन्य सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक विजय के लिए बधाई देता हूं। ये विजय साधारण विजय नहीं है। ये कांग्रेस की हार है। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस प्रकार से ये शानदार विजय हरियाणा में मिली है, इसी प्रकार की विजय महाराष्ट्र और झारखंड में मिलेगी।
 
मोदी सरकार की नीतियों की जीत : हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‍टर ने कहा कि लोगों ने मोदी सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और काम के आधार पर भाजपा को जनादेश दिया है।  भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हरियाणा के चुनाव में कांग्रेस ने एक सफलता तो हासिल की है। अब उसने क्षेत्रीय दलों के महत्व को खत्म कर दिया है। विपक्ष की जगह अपने पास ले ली है। अब हरियाणा भाजपा बनाम कांग्रेस हो गया है।
 
हम महान आदमी हैं : हरियाणा चुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बृजभूषण ने कहा कि हरियाणा की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद है। हरियाणा की जनता को भ्रमित करने का बहुत प्रयास किया गया। कभी किसान आंदोलन के नाम पर तो कभी पहलवानों के आंदोलन के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास किया गया, लेकिन हरियाणा की जनता बिलकुल भी भ्रमित नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हमारा नाम लेकर अगर विनेश फोगाट जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं।
 
हरियाणा चुनाव के नतीजों पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा जमीनी स्तर पर लोगों को साथ लेकर चलती है, लेकिन कांग्रेस क्रीमी लेयर के साथ चलती है, यही अंतर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में असंभव संभव हो गया है। मैं अपने नेताओं की सराहना करना चाहता हूं जो देश के लिए अथक काम कर रहे हैं। 
सबसे बड़ी सीख : आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। आज के चुनाव से सबसे बड़ी सीख यही है कि कभी भी अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। हर चुनाव, हर सीट मुश्किल होती है। हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। किसी भी तरह की अंदरूनी लड़ाई नहीं होनी चाहिए। इस चुनाव में आपकी भूमिका सबसे अहम होगी, क्योंकि अब हम MCD (दिल्ली नगर निगम) में हैं। जनता को साफ-सफाई जैसी बुनियादी चीजों की अपेक्षा होती है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई बनी रहे। अगर ऐसा किया गया तो हम निश्चित रूप से चुनाव जीतेंगे। हमारा मुख्य लक्ष्य चुनाव जीतना होना चाहिए। Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के तेवर पड़े ढीले, भारत ने सहयोग के लिए खोले हाथ

India-China Border : क्‍या चीन कर रहा जासूसी, बॉर्डर पर दिखे कई ड्रोन, मंत्री के दावे से मचा हड़कंप

Sonam Wangchuk : मुलाकात पर अड़े सोनम वांगचुक, बोले- हम लद्दाख भवन में डटे रहेंगे...

Kolkata Rape Case : CBI ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, गैंगरेप का उल्लेख नहीं, आरोपी संजय रॉय को लेकर बड़ा खुलासा

भोपाल ड्रग रैकेट के आरोपी की डिप्टी सीएम के साथ वायरल फोटो पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए सवाल, बचाव में उतरे वीडी

अगला लेख