गर्मियों में स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर है दही, पढ़ें 10 कमाल के सेहत और सौंदर्य लाभ

Webdunia
गर्मियों में दही का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिहाज से बल्कि सुंदरता के लिए भी फायदेमंद है। आइए, जानते हैं दही के 10 ऐसे कमाल के फायदे जो तपती गर्मी में आपकी सेहत और सौन्दर्य दोनों का ध्यान रखेंगे -  
 
1 दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही खाने से दांत भी मजबूत होते हैं। दही (जोडों की बीमारी) यानि कि ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से लड़ने में भी मददगार है।
 
2 दही पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज की शिकायत समाप्त होती है।
 
3 लू से बचने के लिए दही का प्रयोग किया जाता है। लू लगने पर दही पीना चाहिए।
 
4 दही पीने से पाचन क्षमता बढती है और भूख भी अच्छे से लगती है।
 
5 सर्दी और खांसी के कारण सांस की नली में इन्फेक्शन हो जाता है। इस इंफेक्शन से बचने के लिए दही का प्रयोग करना चाहिए।
 
6 मुंह के छालों के लिए यह बहुत ही अच्छा घरेलू नुस्खा है। मुंह में छाले होने पर दही से कुल्ला करने पर छाले समाप्त हो जाते हैं।
 
7 दही के सेवन से हार्ट में होने वाले कोरोनरी आर्टरी रोग से बचाव किया जा सकता है। दही के नियमित सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है।
 
8 चेहरे पर दही लगाने से त्वचा मुलायम होती है और त्वचा में निखार आता है। दही से चेहरे की मसाज की जाए तो यह ब्लीच के जैसा काम करता है। इसका प्रयोग बालों में कंडीशनर के तौर पर भी किया जाता है।
 
9 गर्मियों में त्वचा पर सनबर्न होने के बाद दही से मलना चाहिए, इससे सनबर्न और टैन से फायदा मिलता है।
 
10 त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए दही का प्रयोग करना चाहिए। जैतून के तेल और नींबू के रस के साथ दही का चेहरे पर लगाने से चेहरे का रूखापन समाप्त होता है।
 
11 गर्मी के मौसम में दही और उससे बनी छाछ का ज्यादा मात्रा में प्रयोग किया जाता है। क्योंकि छाछ और लस्सी पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। दही का रोजाना सेवन करने से शरीर की बीमारियों से लडने की क्षमता बढती है।

ALSO READ: Tuberculosis: क्‍यों आज भी हमारे बीच बना हुआ है ‘टीबी का वायरस’

ALSO READ: अगर आप भी दिनभर पहने रहते हैं तंग मोजे, तो हो सकती हैं ये समस्याएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पापा सिर्फ शब्द नहीं, पूरी जिंदगी का सहारा हैं...फादर्स डे पर इमोशनल स्पीच

वॉकिंग या जॉगिंग करते समय ना करें ये 8 गलतियां, बन सकती हैं आपकी हेल्थ की सबसे बड़ी दुश्मन

मानसून में हार्ट पेशेंट्स की हेल्थ के लिए ये फूड्स हैं बेहद फायदेमंद, डाइट में तुरंत करें शामिल

फादर्स डे पर पापा को स्पेशल फील कराएं इन खूबसूरत विशेज, कोट्स और व्हाट्सएप मैसेज के साथ

क्या आपको भी ट्रैवल के दौरान होती है एंग्जायटी? अपनाएं ये टॉप टिप्स और दूर करें अपना हॉलिडे स्ट्रेस

सभी देखें

नवीनतम

याददाश्त बढ़ाने के लिए आज से ही छोड़ दें अपनी ये 8 आदतें, दिमाग पर डालती हैं बुरा असर

मन सच्चा, कर्म अच्छा और बाकी सब महादेव की इच्छा... पढ़ें शिव जी पर लेटेस्ट कोट्स

हादसों पर 10 मशहूर शेर

स्किन के लिए जादुई है ग्रीन टी की पत्तियां, जानिए इससे बनने वाले ये 3 खास फेस पैक्स के बारे में

फादर्स डे 2025: पिता कब हो जाते हैं दुखी, जानिए 5 खास कारण

अगला लेख