बार-बार जुकाम होता है तो खानी चाहिए 10 इम्यूनिटी बूस्टर चीजें

Webdunia
कुछ लोगों को बार-बार सर्दी-खांसी हो जाती है। अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए इन 10 चीजों का सेवन जरूर करें -
 
1.टमाटर - इसमें लाइकोपीन मौजूद होता है। जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं। जिससे  शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रल कर देता है और हमारे शरीर को नुकसान नहीं होता है। इसलिए टमाटर का सेवन सलाद के रूप में जरूर करें।
 
2.गाजर - गाजर में मौजूद पोषक तत्व विटामिन ए, कैरोटिनाइड और एंटी आॅक्सीडेंट होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद बुरे बैक्टिरिया से लड़नें में मदद करते हैं। साथ ही आंखों की देखभाल के लिए भी गाजर का सेवन करना अच्छा होता है, मोतियाबिंद की शिकायत कम हो जाती है। लंग कैंसर का खतरा भी टल जाता है।
 
3.अलसी - अलसी में ओमेगा -3 और फैटी एसिड मुख्य रूप से पाया जाता है।  हर दिन भोजन के बाद आधा चम्मच रोस्टेड अलसी का सेवन करना चाहिए। शाकाहारी लोगों को जरूर इसका सेवन करना चाहिए।
 
4.मशरूम  - मशरूम का सेवन बड़ी ध्यान से किया जाता है। लेकिन इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। कैंसर से बचाव में राहत रहती है।
 
5.विटामिन सी - कोरोना काल में विटामिन सी का सेवन सबसे अधिक किया गया है। क्योंकि इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। विटामिन सी के तौर पर नींबू, आंवला, संतरा, अंगूर आदि। साथ ही अन्य खट्टे फलों में भी विटामिन सी पाया जाता है।
 
6.ओट्स - डॉक्टर और न्यूट्रिशन नाश्ते में ओट्स खाने की ही सलाह देते हैं। इसमें मौजूद फाइबर एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।
 
7.अंजीर - अंजीर को गला कर भी खाया जाता है और सादा भी। इसके सेवन से खून अधिक और तेजी से बढ़ता है। अंजीर में भरपूर मात्रा में पोटेशियम, मैंगनीज, और एंटीऑक्सीडेंट तत्व रहते हैं। यह ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करती है।
 
8.दही - दही का सेवन सभी को करना चाहिए। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है क्योंकि इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है, अपच, कब्ज, गैस की समस्या होने पर सिर्फ दही खाना चाहिए।
 
9.ग्रीन टी - ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। लेकिन इसका सेवन बहुत ध्यानपूर्वक और डॉक्टर या किसी अच्छे योग जानकारी की सलाह से ही करना चाहिए।
 
10.लहसुन - अगर आपका कोलेस्ट्रोल बढ़ रहा है तो आपको लहसुन का सेवन शुरू कर देना चाहिए। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही अन्य बीमारियों से भी बचाने में सहायता करता है। लहसुन में एलिसिन, सल्फर, विटामिन ए और ई भरपूर मात्रा में होता है।
 
Disclaimer: चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो,आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नवरात्रि दुर्गा पूजा के फलाहार, जानें 9 दिनों के व्रत की रेसिपी

अप्रैल फूल डे 2025 से जुड़े 20 अनोखे और मजेदार फैक्ट्स जो आपको हैरान कर देंगे

गुड़ी पड़वा विशेष: गुड़ी पर क्यों चढ़ाते हैं गाठी/पतासे का हार, जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

सभी देखें

नवीनतम

बैठते या खड़े होते समय चटकती हैं पैरों की हड्डियां? जानिए इसके 5 बड़े कारण

ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन, रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन... खास अंदाज में कहें ईद मुबारक

सुबह उठते ही लगती है तेज भूख? जानिए इसके 5 चौंकाने वाले कारण और राहत के उपाय

Gudi padwa Essay: गुड़ी पड़वा पर आदर्श निबंध हिन्दी में

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

अगला लेख