Food For Body Detox : शरीर को करें अंदर से साफ Diet में शामिल करें ये 4 चीजें

Webdunia
कई बार पेट साफ होने पर भी शरीर अंदर से पूरी तरह से साफ नहीं होता है। ऐसे में शरीर के अंदर जमे विषैले पदार्थों को यदि बाहर नहीं निकाला गया तो वह कई बीमारियों को पैदा कर सकते हैं। इसलिए जरूरी हैं उन चीजों के बारे में जानना जो शरीर को अंदर से साफ करने का काम करती हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही 4 चीजें जिन्हें खाने से शरीर अंदर से साफ यानि की डिटॉक्सिफाई (detoxify) हो जाता है - 
 
1 ब्रोकली और फूलगोभी :
इन दोनों ही सब्जियों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और फाइबर शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में बहुत सहायक होता है। इन्हें किसी भी रूप में खाना शरीर के लिए फायदेमंद होगा साथ ही इन्हें खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होगी।
 
2 नारियल पानी :
नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीआक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन को निकाल कर बॉडी सिस्टम को साफ कर देते हैं।
 
3 चुकंदर : 
चुकंदर को सलाद या जूस के रूप में लेने से भी शरीर की अंदरूनी सफाई होने में मदद मिलेती है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर में खून को बढ़ाने में भी मदद करता है।
 
4 नींबू : 
नींबू क्षारीय गुण और विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट्स का मुख्य स्रोत है। पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं या फिर सलाद में रस निचोड़ कर खाएं, ऐसा करने से शरीर डिटॉक्स/साफ होने में मदद मिलती है। नींबू के अलावा अदरक, शलगम और चुकंदर का रस भी डिटॉक्स करने में मदद करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख