जानिए, महिलाओं को क्यों करना चाहिए कसूरी मेथी का सेवन

Webdunia
अधिकतर महिलाओं की रसोई में कसूरी मेथी जरूरी होती है, ये खाने का स्वाद और महक बढ़ाने के काम आती है। इसके सेवन से जितने स्वास्थ्य लाभ महिलाओं को होते है उन्हें जानने के बाद आपको ये किसी वरदान से कम नहीं लगेगी। आइए, जानते हैं महिलाओं को कसूरी मेथी के सेवन से होने वाले 5 फायदे -
 
1 कसूरी मेथी का ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित बनाए रखने में मददगार होता है। यह डायबिटीज और टाइप टू डाइबिटीज से बचाने में भी सहायक है, इसलिए खूब कीजिए कसूरी मेथी का सेवन और बनाए रखिए शुगर का संतुलन।
 
2 नवजात शिशु की मांओं के लिए कसूरी मेथी बेहद फायदेमंद है। यह दूध बढ़ाने में मदद करती है, जिससे बच्चे का पेट अच्छी तरह से भरता है और वह भूखा नहीं रहता।
 
3 महिलाओं में मेनोपॉज के समय होने वाले हार्मोनल बदलाव में भी कसूरी मेथी का सेवन बेहद लाभकारी होता है और शरीर में दर्द की समस्या से भी निजात दिलाता है।
 
4 कालेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं, तो रोजाना कसूरी मेथी को अपने भोजन में शामिल कीजिए। चाहें तो रातभर इसे पानी में भिगो दें और सुबह इसे पानी का सेवन खाली पेट करें।
 
5 पेट और लीवर की समस्याओं का हल भी कसूरी मेथी के पास है। गैस, डायरिया, बदहजमी और अन्य समस्याओं का समाधान आपके इसके सेवन से आसानी से पा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

डेंगू दिवस पर जानें 2024 की थीम और सावधानियां

अगला लेख