Hanuman Chalisa

दिवाली पर जरूर जानें, पटाखों से होने वाली 5 बीमारियां

Webdunia
दीप और रंगोली के साथ-साथ पटाखे फुलझड़ियां भी दीपावली की पहचान बन चुके हैं और पटाखों के बिना तो दिवाली बिल्कुल सूनी लगती है। लेकिन भले ही पटाखे आपके रोमांच को बढ़ाते हों, पर सेहत को भी उतना ही प्रभावित करते हैं। जानिए ऐसी 5 बीमारियां जो पटाखों के कारण हो सकती हैं - 
 
1 श्रवण शक्ति - पटाखों की तेल आवाजें जितना रोमांच पैदा करती हैं, उतनी ही आपकी श्रवण शक्ति यानि सुनाई देने की क्षमता को प्रभावित करती है। कई बार तेज आवाज से आपके कान सुन्न हो जाते हैं, तो कुछ मामलों में आप बहरे भी हो सकते हैं।
 
2 अस्थमा - पटाखों को जलाने पर उनसे निकलने वाला धुंआ श्वास के जरिए आपके फेफड़ों तक पहुंचता है और उन्हें प्रभावित करता है। खास तौर से यह आपको अस्थमा का मरीज बनाने में अहम योगदान देता है।
 
3 त्वचा - पटाखों से निकलने वाला धुंआ और प्रदूषण आपकी त्वचा को प्रभावित करता है और त्वचा संबंधी कई समस्याओं को जन्म देता है। इससे आपको त्वचा की गंभीर समस्याएं या एलर्जी भी हो सकती हैं।
 
4 चिड़चिड़ापन - पटाखों की तेज आवाज आपके स्वभाव पर बहुत असर डालती है। एक समय के बाद आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। हो सकता है आपको सिर में तेज दर्द का सामना भी करना पड़े।
 
5 रक्तचाप व अनिद्रा - पटाखों की तेज आवाज और प्रदूध आपको उच्च रक्तचाप का मरीज बना सकता है। इसके अलावा यह आपकी नींद और चैन भी छीन सकता है। हो सकता है आप देर रात तक सो न पाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख