गर्मी में यह 5 चीजें तेजी से घटाती हैं वजन, आप भी पतला होना चाहते हैं तो जरूर पढ़ें

Webdunia
अगर आप वजन घटाने के लिए कई तरह के उपाय आजमा रहे हैं, तो जरूर जानें इन 5 चीजों के बारे में, जो गर्मियों में घटा सकती हैं आपका वजन आसानी से। जानें कौन सी हैं यह 5 चीजें - 
 
1 दही - गर्मी के दिनों में दही का प्रयोग आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। यह आपको पोषण तो देगा ही, शरीर में गर्मी बढ़ने से भी रोकेगा और आपका वजन भी घटाएगा। इसके अलावा यह देर तक आपका पेट भरा रखेगा जिससे आप ओवर ईटिंग से भी बचे रहेंगे।
 
2 छाछ - छाछ का प्रयोग कर आप छरहरी काया पाने में कामयाब हो सकते हैं। चाहें तो इसे मसालों के साथ पी सकते हैं या फिर सब्जियों के साथ अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं।
 
3 व्यायाम या पैदल चलना - खास तौर से गर्मी के दिनों में ज्यादा से ज्यादा पैदल चलना आपका वजन तेजी से कम कर सकता है। इन दिनों में शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है, और फैट कम होता है। इसके साथ-साथ आप व्यायाम को भी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
 
4 लौकी - गर्मी के दिनों में लौकी, गिल्की जैसी सब्जियां हल्की और फायदेमंद होती हैं। यह आपका वजन कंट्रोल करने के साथ-साथ बेहतर पाचन में भी बेहद फायदेमंद साबित होती हैं।
 
5 नींबू - गर्मियों में नींबू पानी का सेवन खूब किया जाता है। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ, तरलता बनाए रखने और वजन कम करने में भी बेहद फायदेमंद साबित होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

तरबूज काटकर रख देते हैं फ्रिज में तो बन सकता है जहर!

Sunglasses लेते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, आंखों को धूप से बचाएंगे इस तरह के चश्मे

जल्दी गल जाता है केला तो अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज के अलावा भी होती हैं ये 7 बीमारियां

क्या दुनिया का कोई देश वैसा धर्मनिरपेक्ष है, जैसी भारत से अपेक्षा की जाती है?

विश्व पृथ्वी दिवस पर इसके संरक्षण का लें संकल्प :गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

सियाह रात के सोनहला भोर होला आ गिरमिटिया एकर बेहतरीन उदाहरण बा :मनोज भावुक

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

World Earth Day 2024: विश्व पृथ्वी दिवस, जानें इतिहास और 2024 की थीम

अगला लेख