Hanuman Chalisa

किचन में मौजूद है दर्द का इलाज, जानें 5 चीजें

Webdunia
वैसे तो शारीरिक दर्द एक आम समस्या है, लेकिन कभी-कभी शरीर के विभि‍न्न अंगों में होने वाला यह दर्द एक बड़ी समस्या बन जाता है, और इसे कम करना आसान नहीं होता। अगर आप भी परेशान हैं शरीर के अलग-अलग अंगों में अक्सर होने वाले दर्द से, तो अपने किचन में एक नजर दौड़ाइए। क्योंकि आपके किचन में ही मौजूद है दर्द की 5 बेहतरीन दवा। जानिए कौन सी हैं वे 5 चीजें - 

 
 
1 हल्दी - बेशक आपने गर्मागर्म हल्दी वाला दूध जरूर पिया होगा। दूध के साथ हल्दी का यह मिश्रण, आपको शारीरिक दर्द से निजात दिलाने के लिए बेहद कारगर उपाय है। इसके अलावा तेल के साथ हल्दी को गर्म कर लगाने से भी आपको लाभ होगा।

2 लौंग - लौंग का प्रयोग खास तौर से दांतों के दर्द में बेहद फायदेमंद साबित होता है। आप चाहें तो भुने हुए लौंग का पेस्ट लगाकर या फिर लौंग के तेल का प्रयोग कर दांतों का दर्द दूर कर सकते हैं। रूई की सहायता से संबंधि‍त स्थान पर लौंग का तेल लगाएं।

 
 
3 प्याज - कान में दर्द से परेशान हैं, तो घबराइए नहीं, प्याज आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। प्याज का रस निकालिए और रूई की सहायता से अपने कान में दो या तीन बूंद डालिए कुछ ही देर में आप दर्द से आराम महसूस करेंगे।

4 दालचीनी - यह खासतौर से महिलाओं को मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द से आराम दिलाने में मदद करती है। इसके अलावा अत्यधि‍क रक्तस्त्राव होने पर भी  यह आपकी मदद करेगी। बस दालचीनी की चाय बनाकर पीजिए या फिर गर्म पानी में दालचीनी का पाउडर डालकर पिएं और पाएं दर्द से आराम
 
5 लहसुन - लहसुन एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर एक बेहतरीन औषधि‍ है, जो गर्माहट भी देती है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में फ्लेवेनॉइड्स भी पाए जाते हैं। शारीरिेक दर्द में लहसुन का तेल सबसे बढ़ि‍या विकल्प है। इसके अलावा कान के दर्द में भी यह कारगर उपाय है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स

Jhalmuri recipe: घर पर 5 मिनट में बन जाएगी बंगाल की फेमस PM MODI वाली झालमुड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सभी देखें

नवीनतम

जर्मन मांस उद्योग में नौकरियों का गोरख धंधा, भारतीय भी प्रभावित

लापरवाह सिस्‍टम की सड़ांध में डूबी मां की मौत को बलिदान नहीं कहना चाहिए, उसकी मौत का प्रतिशोध लेना चाहिए

World Laughter Day 2026: विश्व हास्य दिवस, हंसी के जादू से जीवन में भरें खुशियां

बाल गीत: हमको पैदल चलना है

'वंडर ऑफ द सीज' पर MMNA सखी रीयूनियन 2026 का भव्य आयोजन

अगला लेख