तनाव में रहने के नुकसान तो बहुत सुने होंगे, अब जरा फायदे भी जान लीजिए

Webdunia
ज्यादा समय, दिनों व महीनों तक तनाव में रहने से कई तरह की बीमारियां हो सकती है। ये तो आप जानते ही होंगे लेकिन क्या आपको पता ये पता है कि कुछ देर व थोड़े से समय का तनाव शरीर पर सकारात्मक प्रभाव भी छोड़ सकता है और फायदा भी पहुंचा सकता है। आइए, जानते हैं थोड़े से तनाव से कौन से फायदे हो सकते हैं -
 
1 एक शोध के अनुसार कम मात्रा में लिया गया तनाव, आपके दिमाग के लिए नुकसानदायक नहीं बल्कि फायदेमंद होता है। कम समय का तनाव सेहतमंद मस्तिष्क कोशिकाओं का निर्माण करता है और आपकी सजगता को बढ़ाता है।
 
2 तनाव आपके लिए इसलिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह आपके दिमाग की कोशिकाओं को विकसित होने का अवसर देता है, जिससे मानसिक क्षमताओं में वृद्धि होती है।
 
3 कम समय का तनाव मस्तिष्क में एड्र‍िनेलिन निर्माण में सहायक है, जिससे आपकी ऊर्जा का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। इस स्थ‍िति में आप अधिक ऊर्जावान होते हैं।
 
4 जहां अत्यधिक तनाव आपकी प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है, वहीं कम समय का हल्का तनाव हमारे इम्यून सिस्टम को सक्रिय कर अवांछित तत्वों से रक्षा करता है।
 
5 तनाव का असर आपकी कार्यक्षमता पर जरूर पड़ता है, लेकिन कम समय का तनाव एड्रिनल निर्माण कर न केवल आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि एक बेहतर अनुभव भी देता है।

ALSO READ: सिर्फ गाय का दूध दे सकता है, तेज दिमाग और 12 बेशकीमती फायदे

सम्बंधित जानकारी

Show comments

दादी-नानी की भोजन की ये 8 आदतें सेहत के लिए हैं बहुत लाभकारी

ये है सनबर्न का अचूक आयुर्वेदिक इलाज

गर्मियों में ट्राई करें ये 5 लिपस्टिक शेड्स, हर इंडियन स्किन टोन पर लगेंगे खूबसूरत

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

डेंगू दिवस पर जानें 2024 की थीम और सावधानियां

अगला लेख