सर्दियों में सेहत के लिए वरदान है खजूर, फायदे जानिए जरूर

Webdunia
सर्दियों में खजूर को सुपर फूड कहा जाता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह एक प्रकार से सीजनलफूड है जो मौसम के अनुसार आपके शरीर का ढालता है। इसमें मुख्य रूप से आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन के, थायमिन होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं। साथ ही दिल के मरीजों के लिए अच्‍छा होता है। आइए जानते हैं ठंड में खजूर खाने के क्‍या-क्‍या फायदे होते हैं -

1. पाचन तंत्र ठीक करें - ठंड के दिनों में पाचन क्रिया गड़बड़ा जाती है। क्‍योंकि ठंड में भूख बहुत लगती है लेकिन घूमते नहीं है। ऐसे में खाना पचता नहीं है और पेट खराब हो जाता है। इसके लिए खजूर का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचक रस के स्राव को बढ़ाता है।  साथ ही इसके सेवन से कोलन कैंसर का खतरा भी कम होता है।

2. स्किन को बनाएं ग्लोइंग - खजूर सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए बेहद अच्‍छा होता है। सर्द हवा से ठंड में स्किन सूख जाती है। जिससे खिंचाव होने लगता है और कई बार स्किन फट भी जाती है। इसलिए खजूर का सेवन करना चाहिए। यह आपकी स्किन की नमी को सामान्य रखने में मदद करेगा।  

3.ऊर्जा के लिए सबसे अच्‍छा स्‍त्रोत - दरअसल, खजूर गर्म होता है। जो आपके शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। जिससे बॉडी में फुर्ती बनी रहती है। और ठंड में काम करने में भी परेशानी नहीं आती है। खजूर में कार्बोहाइड्रेट होता है।

4.दिल को दे आराम - खजूर में मौजूद फाइबर और पोटेशियम शरीर के लिए जरूरी स्‍त्रोत है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसमें आइसोफ्लेवोंस पाया जाता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। क्‍योंकि ठंड के दिनों में हृदयाघात का खतरा अधिक होता है। यह हमारे शरीर के तापमान को सामान्य रखने में मदद करता है।

5.नींद का सबसे अच्‍छा स्‍त्रोत - अगर आपको बहुत अधिक ठंड लगने से नींद नहीं आती है तो रात को खजूर का दूध जरूर पीएं। इसके लिए एक गिलास से अधिक दूध लें। उसमें 8 से 10 खजूर को साफ करके डाल दें। 15 से 20 मिनट तक उसे उबालें। अगर दूध गाढ़ा नहीं पड़ता है तो उसे थोड़ी देर और उबालें। इसके बाद रात को सोने से पहले उसे पीकर सोएं। इसके बाद रात को पानी नहीं पिएं। इससे सर्दी-जुकाम भी नहीं होगी। रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।

हालांकि यह एक सामान्‍य जानकारी है, शुगर और कोलेस्‍ट्रोल अधिक होन पर डॉ से सलाह लेकर ही सेवन करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों के मौसम में लगाएं सेब से बना ये फेस पैक, स्किन को मिलेगा भरपूर हाइड्रेशन

पफिनेस से लेकर ओपन पोर्स की समस्या से छुटकारा दिलाती है ये छोटी सी हेबिट

गर्मियों में जान का खतरा बन सकते हैं दुनिया के ये 7 सबसे जहरीले फल

भगवान हनुमान के कल्याणकारी नामों में से चुनें बेटे के लिए नाम, व्यक्तित्व पर होगा महाबली का प्रभाव

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाला तरबूज? घर पर ऐसे करें Fake vs Real वॉटरमेलन का टेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

केले में मिला कर लगाएं ये सफेद चीज, शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा

क्या होम्योपैथी वाली दवाओं की शक्ति समय के साथ घट जाती है?

विश्वास नहीं होता होम्योपैथी वास्तव में एक विदेशी चिकित्सा पद्धति है

kids story: चिड़ा चिड़ी की रोचक कहानी

लालू यादव हुए एम्स अस्पताल में भर्ती, जानिए किस गंभीर बीमारी के कारण करना पड़ा एडमिट

अगला लेख