बथुआ के बीज भी हैं बहुत गुणकारी, दूर करते हैं 7 बड़ी सेहत समस्या

Webdunia
बथुआ का सेवन सेहत के लिए काफी अच्‍छा होता है। इसमें कई सारे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। जो आपको कई सारी बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। बथुआ का सेवन आमतौर पर भी किया जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं इसका बजी भी बहुत फायदेमंद होता है। कई सारी बीमारियों को दूर करने में यह मदद करता है। आइए जानते हैं बथुआ के बीज के फायदे -

1. जोड़ों के दर्द में दे राहत - जोड़ों में दर्द से राहत पाने के लिए बथुआ के बीज का पानी पीएं। इसके लिए 10 ग्राम बीजों को करीब 200 मिलीलीटर पानी में उबाल लें। इस पानी को तब तक उबालें जब तक यह 50 मिलीलीटर न रह जाए। इसके बाद गर्म गर्म इसका सेवन करें। शुरुआत में 1 महीने तक सुबह और शाम में इस पानी का सेवन करें।

2. रक्त पित्‍त को दूर करें - अगर आप नाक या कान से खून निकलने से परेशान है तो राहत पाने के लिए बथुआ के बीज को डेली रूटीन में शामिल करें। जी हां, इसके लिए बथुआ के बीज का चूर्ण बना लें। और उसका शहद के साथ सेवन करें। इससे आराम मिलेगा।

3. मासिक धर्म को करें नियमित - अगर आप पीरियड्स की अनियमितता से परेशान है तो बथुआ के बीज का इस्तेमाल जरूर करें। इसके लिए बथुआ के बीजों और सोंठ को बराबर मात्रा में मिलाकर पाउडर तैयार कर लें। फिर 400 मिलीलीटर पानी में करीब 15-20 ग्राम पाउडर मिला कर पानी को अच्छे से उबाल लें। जब पानी 100 ग्राम रह जाए, तो इस पानी को छानकर दिन में 2 बार इसका सेवन करें। इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा।

4. दांतों के दर्द में आराम मिले - जी हां, इसके बीज का सेवन कर आप दर्द से परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके लिए बथुआ के बीजों को भूनकर इसका चूर्ण तैयार कर लें। इस चूर्ण से ब्रश करें। इससे दांतों में हो रहे दर्द में आराम मिलेगा। साथ ही मसूड़ों में आ रही सूजन भी कम हो जाएगी। अगर आप चूर्ण नहीं बना सकते तो पत्तियों को उबालकर पीने से दांतों के दर्द में आराम मिलेगा।

5. लिवर के लिए लाभदायक - लिवर की परेशानी दूर करने और पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए बथुआ के बीजों का प्रयोग कर सकते हैं। इससे लिवर के आस-पास की सख्ती भी दूर होगी।

6. पेट के कीड़ों का करें सफाया - जी हां, बच्चों और बड़ों दोनों को ही पेट में कीड़े होते हैं। इससे किसी को हर थोड़ी -थोड़ी देर में भूख लगने लगती है। इसके लिए बथुआ के बीज को पीसकर उसमें शहद मिलाकर अपने बच्चों को चटाएं। इससे काफी आराम मिलेगा।

7. चेहरे की लौटाएं रौनक - सभी को एकदम स्मूथ स्किन पसंद है। इसके लिए बथुआ के बीजों को सिल पर अच्छे से बारीकी से पीस लें। इसके बाद उबटन की तरह इसे चेहरे पर लगा लें। इसे चेहरे पर मौजूद दाग -धब्बों में आराम मिलेगा।

यह एक आयुर्वेदिक उपचार है। आयुर्वेदिक सभी की बॉडी पर अलग-अलग तरह से रिएक्‍ट करता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर पढ़ें विद्वानों के 10 अनमोल कथन

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

वर्कआउट करते समय क्यों पीते रहना चाहिए पानी? जानें इसके फायदे

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाने में तड़का, आयुर्वेद में भी जानें इसका महत्व

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

The 90's: मन की बगिया महकाने वाला यादों का सुनहरा सफर

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

क्या आपका बच्चा भी चूसता है अंगूठा तो हो सकती है ये 3 समस्याएं

अगला लेख