Publish Date: Tue, 15 Feb 2022 (14:54 IST)
Updated Date: Tue, 15 Feb 2022 (14:57 IST)
हाईटेक टेक्नोलॉजी का दौर है। जहां अब सभी काम कम्प्यूटर के बिना संभव नहीं है। वहीं वर्क फ्रॉम की सुविधा मिलने से अधिकतर लोग लैपटॉप पर ही अपना काम करने लगे हैं। लेकिन इस वजह से वर्कर लंबे वक्त तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं। जिसका प्रभाव सबसे अधिक बैक बॉन और कमर की हड्डी पर पड़ता है। अगर आप भी रोज लैपटॉप से संबंधित काम कर रहे हैं तो जरूरी है कि 10 सावधानियां जरूर बरतें। जो बहुत जरूरी है।
1. फाॅन्ट साइज बड़ा रखें - जी हां, बारीक शब्दों की वजह से आंखों पर अधिक जोर पड़ता है। इसलिए फॉन्ट साइज बड़ा रखें।
2. काम के दौरान पलके झपकाते रहें। अन्यथा देर से झपकाने से आंखे सूख जाती है।
3. लैपटॉप पर लगातार काम करते हैं तो फॉन्ट का रंग गहरा रखें और बैकग्राउंड का रंग हल्का रंग। जिससे आंखों को आराम मिलती है।
4. कंप्यूटर स्क्रीन की ब्राइटनेस मेंटेन रखें। क्योंकि आंखों पर बहुत अधिक असर पड़ता है।
5. काम के दौरान 20 सेकेंड बाद स्क्रीन से अलग देखें। इससे आंखों की मांसपेशियां में आराम मिलता है।
6. कंप्यूटर पर काम करने के दौरान प्रोपर लाइट का इस्तेमाल करें। कमरे की लाइट भी चलाए। जिससे आंखों पर जोर नहीं पड़ता है। काम के वक्त रोशनी कम होने से आंखो पर जोर पड़ता है और आंखें कमजोर होने लगती है।
7.कंप्यूटर पर काम करने के दौरान झुककर नहीं बैठें। कमर सीधी करके बैठें। और कम्प्यूटर स्क्रीन को आंखों की सीध में नहीं रखते हुए कुर्सी ऊपर या नीचे रखें।
8. कुर्सी पर लंबे वक्त तक नहीं बैठें। 30 से 45 मिनट में 5 मिनट का एक ब्रेक जरूर लें।
9. काम के दौरान अपनी गर्दन और हाथ-पैर मूव करते रहें। जिससे पीठ के ऊपर प्रेशर नहीं आता है।
10. चेयर पर बैठे-बैठे हाथ और पैर की एक्सरसाइज करते रहें।