कफ बढ़ने से होती हैं ये 7 हेल्थ प्रॉब्लम्स, जरूर जानिए...

Webdunia
एक स्वस्थ शरीर में वात, पित्त और कफ हमेशा संतुलन बना होता है। लेकिन शरीर में इनका असंतुलित होना या किसी एक का बढ़ जाना सेहत से जुड़ी कई समस्या पैदा करता है। जानिए शरी में कफ बढ़ जाने पर आपको कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं, साथ ही जानें उपाय भी - 
 
 
1 सर्दी जुकाम - अक्सर जब भी आपको सर्दी या जुकाम होता है, तो गले में कफ भी आप महसूस करते हैं। लेनि कभी-कभी सिर्फ कफ बढ़ जाने के कारण भी आपको सर्दी जुकाम हो सकता है।
 
2 खांसी - गले में कफ का बना रहना खांसी पैदा करता है। गीले कफ में तो खांसी होती ही है, लेकिन कफ के सूख जाने पर यह और भी खतरनाक हो सकता है।
 
3 आलस - शरीर में कफ की मात्रा बढ़ जाए तो आलस्य बना रहता है और चुस्ती फुर्ती कम हो जाती है। एक तरह का भारीपन भी कई बार महसूस किया जाता है।
 
4 सिरदर्द - कफ अधिक होने पर सिरदर्द या सिर में भारीपन बहुत ही आम समस्या है। कई बार लोग लगतार होने वाले सिरदर्द से परेशान रहते हैं, यह कफ बढ़ने के कारण हो सकता है।
 
5 भूख न लगना - शरीर में कफ बढ़ जाने पर भूख न लगने की समस्या हो सकती है। ऐसे में खाने-पीने में नीरसता महसूस होती है और कुछ भी खाने का मन नहीं होता।
 
6 त्वचा में सफेदी - त्वचा के रंग में अगर आपको सफेदी सी लग रही है, तो यह कफ बढ़ने के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में उपचार बेहद जरूरी है।
 
7 शरीर में भारीपन - कफ की अधिकता के कारण शरीर में भारीपन बना रहना आम बात है। कई बार आपका सिर्फ आराम करने का मन करता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख