Hanuman Chalisa

यह 7 बातें कॉफी लवर्स जरूर पढ़ें

Webdunia
सुबह-सुबह एनर्जी के लिए आप में से कई लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी से करते होंगे, लेकिन अगर आप इसका सेवन गलत समय पर करते हैं, तो यही कॉफी आपकी एनर्जी चुरा भी सकती है ! इतना ही नहीं, यह आपको हाई ब्लडप्रेशर का मरीज बनाने के साथ ही आपकी नींद भी चुरा सकती है। इन सब से बचने के लिए आपको जरूरत है, कॉफी को सही समय पर पीने की। जानिए विशेषज्ञों की राय - 
 
अगर आप सुबह के वक्त कॉफी पीते हैं, तो आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि इस समय, खास तौर से सुबह 8 से 9 के आसपास स्ट्रेस हार्मोन कार्टीसोल अपने चरम पर होता है। इस समय पर अगर आप कॉफी पीते हैं, तो आपका स्ट्रेस लेवल कम होने के बजाए बढ़ सकता है।
 
एक बार किसी वक्त पर आपको कॉफी पीने की आदत हो गई, तो आपको स्वयं को ऊर्जावान रखने के लिए और ज्यादा कॉफी की आवश्यकता महसूस होगी, और आप ज्यादा मात्रा में कैफीन ग्रहण करेंगे, यह एक प्रकार की लत है।
 
अगर आप दिन के 10 बजे से 11:30 बजे के बीच कॉफी पीना पसंद करते हैं या फिर आपको इसकी आदत है, तो यह सही समय है जब कार्टीसोल का स्तर नीचे होता है। इस वक्त कॉफी पीना आपके लिए सुरक्षित है। 
 
अगर आप 12 बजे से 1 बजे के बीच कॉफी पीते हैं, तो यह वो समय है जब कार्टीसोल का स्तर फिर से ऊपर उठता है। इस वक्त कॉफी पीना आपके लिए नुकसानदायक ही है।
 
इसके बाद, यानि दोपहर 1 बजे के बाद शरीर में कार्टीसोल का स्तर कम होना शुरू होता है, अत: 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच आप किसी भी वक्त कॉफी पी सकते हैं, जो आपको बिना नुकसान के ऊर्जा प्रदान करेगी।
 
कई लोगों की आदत होती है कि वे खाना खाने के साथ, खाने के पहले या ठीक बाद कॉफी पीते हैं। ऐसा करना नुकसानदायक है क्योंकि इससे शरीर में आयरन का अवशोषण बाधित होता है।
 
खाना खाने और कॉफी पीने के बीच कम से कम एक घंटे का गैप जरूर रखें। अगर आप ए‍नीमिक हैं, तो यह आपके लिए और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। वहीं शाम के बाद कॉफी पीना आपकी नींद को खराब करेगा।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख