Covid-19 के बाद बढ़ रहे टीबी के मरीज, जानें क्‍या है यह बीमारी, लक्षण और उपचार

Webdunia
मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (13:27 IST)
कोरोना का प्रकोप अब धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन टीबी का खतरा बढ़ने लगा है। जिसे क्षय रोग भी कहते हैं। यह बीमारी मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है साथ ही अन्य भागों को भी प्रभावित कर सकती है। हवा के माध्‍यम से यह रोग होता है। टीबी के मरीजों से दूरी बनाकर रखना पड़ती है, क्‍योंकि उनकी ड्रॉपलेट्स से स्‍वस्‍थ इंसान को भी खतरा हो सकता है। टीबी दो प्रकार से हो सकता है। सुप्त और सक्रिय अवस्था में। सुप्‍त अवस्था में संक्रमण होता है लेकिन निष्क्रिय रहता है। वहीं सक्रिय अवस्था में शरीर को बीमार करता जाता है।

टीबी के लक्षण -

- लगातार 3 हफ्तों तक खांसी आना।
- खांसी के साथ खून भी आना।
- छाती में दर्द होना और सांस का फूलना।
- वजन का कम होना और ज्यादा थकान महसूस होना।
- शाम को बुखार का आना और ठंड लगना।
- रात में पसीना आना।

टीबी से बचाव के उपचार
- टीबी का जितना जल्दी उपचार हो जाए आराम मिलता है।
- टीबी के मरीजों को ताजे फल, प्रोटीन, फैट युक्त आहार, कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होने पर जल्‍दी रिकवर होते हैं।
- साफ - सफाई का विशेष ध्‍यान रखें।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

कंसीलर लगाने से चेहरे पर आ जाती हैं दरारें, तो अपनाएं ये 5 सिंपल टिप्स

क्या होता है Nyctophobia, कहीं आपको तो नहीं हैं इसके लक्षण?

चेहरे पर रोज लगाती हैं फाउंडेशन? हो सकती हैं ये 7 स्किन प्रॉब्लम

अंगड़ाई लेने से सेहत रहती है दुरुस्त, शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

रोज लगाते हैं काजल तो हो जाएं सावधान, आंखों में हो सकती हैं ये 5 समस्याएं

अगला लेख