Festival Posters

अनंतमूल का पौधा इन 5 रोगों के लिए है फायदेमंद

अपच की समस्या से लेकर गले तक के लिए फायदेमंद है अनंतमूल का पौधा

WD Feature Desk
Anantmool Benefits
  • अपच की समस्या के लिए अनंतमूल का चूर्ण फायदेमंद है।
  • गले की समस्या होने पर इसका चूर्ण बहुत लाभकारी है।
  • पथरी जैसी दर्दनाक बीमारी से भी यह राहत देता है।
Anantmool Benefits : अनंतमूल, जिसे कृष्ण सारिवा या ब्लैक क्रीपर के नाम से भी जाना जाता है, एक बहुत प्रसिद्ध और चमत्कारी जड़ी बूटी है। यह जड़ी बूटी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसके फूल हरे, सफेद और बैंगनी रंग के हो सकते हैं और सुगंधित भी होते हैं। अनंतमूल खुजली, बुखार, डायबिटीज, उल्टी जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाने में उपयोगी होती है। ALSO READ: डायबिटीज से लेकर डाइजेशन तक में लाभकारी है कच्चा पपीता, रोज खाने से होगा फायदा

आयुर्वेद में इस औषधि के पत्ते, जड़ और छाल का उपयोग किया जा सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अनंतमूल के उपयोग से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। आइए जानते हैं Anantmool Powder Benefits के बारे में...
 
1. अपच की समस्या से राहत : अगर आप अपच की समस्या से परेशान हैं तो इस समस्या को दूर करने में अनंतमूल आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। आप इसकी जड़ को पीसकर सारिवा के चूर्ण में मिला सकते हैं और इसे सेवन कर सकते हैं। इस तरह से न केवल अपच की समस्या को दूर किया जा सकता है, बल्कि पेट की कई समस्याओं से भी आपको राहत मिल सकती है।
2. गले की समस्या से राहत : आमतौर पर लोग गले की कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। इस स्थिति में, अनंतमूल आपको अपनी समस्या को ठीक करने में मदद कर सकता है। प्रभावित लोग अपने गले पर अनंतमूल पंचांग चूर्ण से बने लेप का उपयोग कर सकते हैं। इस तरह से न केवल गले को ठीक किया जा सकता है, बल्कि कंठ की सूजन से भी राहत मिल सकती है। हालांकि, इसका उपयोग करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
 
3. पथरी की समस्या से राहत : गलत खान-पान या थोड़ी सी लापरवाही के कारण व्यक्ति पथरी जैसी समस्या का सामना कर सकता है। इस बीमारी से राहत पाने के लिए आप अनंतमूल का उपयोग कर सकते हैं। अनंतमूल की जड़ का चूर्ण और दूध का सेवन इस समस्या से राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं।
 
4. भूख बढ़ाने में मददगार : अनंतमूल आपकी मदद कर सकता है भूख को बढ़ाने में। अनंतमूल की जड़ का चूर्ण सेवन करने से न केवल भूख में सुधार हो सकता है, बल्कि शरीर के विकास में भी यह उपयोगी हो सकता है। हालांकि इसका सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।
 
5. बवासीर से राहत : बवासीर की समस्या होने पर भी अनंतमूल लाभकारी साबित हो सकता है। आप अनंतमूल की जड़ का चूर्ण, दही या छाछ के साथ खा सकते हैं। इसके सेवन से बवासीर की समस्या से जल्द राहत मिल सकता है, हालांकि इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
ALSO READ: बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी प्रचलित है Bulletproof Coffee, जानिए 5 गजब के फायदे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Gantantra Diwas 2026: गणतंत्र दिवस पर सेना के शौर्य पर निबंध

Republic Day Recipes 2026: इस गणतंत्र दिवस घर पर बनाएं ये 'तिरंगा' रेसिपी, हर कोई करेगा आपकी तारीफ!

Happy Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर भेजें ये 10 शानदार बधाई संदेश और स्टेटस, बढ़ जाएगी देश की शान

Republic Day Speech 2026: बच्चों के लिए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का सबसे शानदार भाषण

Republic Day Essay 2026: गणतंत्र दिवस 2026: पढ़ें राष्ट्रीय पर्व पर बेहतरीन निबंध

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप के घुड़की-धमकी वाले स्वर दावोस में अचानक बदले

नर्मदा की अनंत धारा: एक विद्धत चेतना का आह्वान

Happy Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर भेजें ये 10 शानदार बधाई संदेश और स्टेटस, बढ़ जाएगी देश की शान

Republic Day Speech 2026: बच्चों के लिए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का सबसे शानदार भाषण

Republic Day Essay 2026: गणतंत्र दिवस 2026: पढ़ें राष्ट्रीय पर्व पर बेहतरीन निबंध

अगला लेख