Hanuman Chalisa

पीरियड्स से पहले क्यों होती है कमर दर्द? जानें उपाय

क्या आपकी भी पीरियड्स से पहले होती है कमर दर्द? जानें कारण और उपचार

WD Feature Desk
Back Pain Before Period
  • गर्भाशय संकुचन होने के कारण कमर दर्द होती है।
  • हार्मोनल परिवर्तन के कारण भी कमर दर्द होती है।
  • पेल्विक कंजेशन के कारण भी पीठ में दर्द हो सकता है।
Back Pain Before Period : महिलाओं और लड़कियों को हर माह पीरियड्स के दौरान विभिन्न प्रकार के लक्षण महसूस होते हैं। यह लक्षण कुछ महिलाओं को पीरियड्स से पहले भी महसूस हो सकते हैं। पेट में दर्द, ऐंठन, और पेट में फूलने की समस्या महिलाओं के लिए सामान्य हो सकती है। साथ ही, कमर में दर्द भी पीरियड्स से पहले महिलाओं को अनुभव हो सकता है। ALSO READ: Iron Deficiency Food: खून की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये लड्डू, घर बैठे ऐसे बनाएं

पीरियड्स के दौरान और पीरियड्स से पहले, हर महिला को विभिन्न लक्षण हो सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स से पहले कमर में दर्द की समस्या हो सकती है। सीनियर गाइनेकोलॉजिस्ट विभा बेसल बताती हैं कि कमर दर्द के क्या कारण हो सकते हैं (Back Pain before Period Reason)।
 
1. गर्भाशय संकुचन : पीरियड्स के नजदीक आने के साथ-साथ, गर्भाशय अपनी परत को हटाने के लिए नियमित ढंग से संकुचन करता है। इससे गर्भाशय में ऐंठन हो सकती है। यह संकुचन प्रोस्टाग्लैंडिंस द्वारा होता है, जो गर्भाशय की संकुचन (कॉन्ट्रेक्शन) को उत्तेजित करता है और पीठ के निचले हिस्से को भी प्रभावित कर सकता है।
2. हार्मोनल परिवर्तन : पीरियड्स के समय महिलाओं के शरीर में विभिन्न प्रकार के हार्मोनल परिवर्तन होते हैं। इस समय मुख्य रूप से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन के स्तर में उतार-चढ़ाव होता है। पीरियड्स से पहले एस्ट्रोजन की मात्रा कम होती है, जबकि प्रोजेस्ट्रोन की मात्रा बढ़ती है। वहीं, पीरियड्स से पहले प्रोजेस्ट्रोन की मात्रा धीरे-धीरे कम होती है। इस प्रकार, शरीर में सूजन और मांसपेशियों में तनाव हो सकता है, जिससे पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है।
 
3. पेल्विक कंजेशन : पीरियड्स से पहले पेल्विक कंजेशन के कारण भी पीठ में दर्द हो सकता है। पीरियड्स से पहले एस्ट्रोजन में होने वाले परिवर्तन के कारण पेल्विक क्षेत्र की नसें फैल सकती हैं, जिससे पीठ के निचले हिस्से में दबाव के कारण दर्द महसूस हो सकता है।
 
पीरियड्स से पहले कमर दर्द से ऐसे पाएं राहत | Periods Back Pain Relief Tips

ALSO READ: क्या HPV Vaccine सिर्फ महिलाओं के लिए जरूरी है?

सम्बंधित जानकारी

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख