Hanuman Chalisa

skin care : चुकंदर के फेसपैक से पाएं गुलाबी निखार, अपनाएं खास टिप्स

Webdunia
चुकंदर के अनेक सेहत लाभ होते हैं, यह तो आप सभी जानते हैं। लेकिन चुकंदर के इस्तेमाल से सेहत के साथ-साथ आप सौंदर्य लाभ भी पा सकती हैं। चुंकदर में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आपके चेहरे पर निखार लाने के साथ ही झुर्रियों और आंखों के पास आए डार्क सर्कल को भी दूर करता है। इससे आप गुलाबी निखार पा सकती हैं।
 
इसके लिए आपको 1 चुकंदर को अच्छी तरह से पीसना है। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके साफ पानी से चेहरा साफ कर लें। अगर आप इस लेप का इस्तेमाल नियमित करती हैं तो आप अपने चेहरे पर चमक और निखार खुद-ब-खुद महसूस करेंगी।
 
चुकंदर के इस्तेमाल से आप गुलाबी होंठ भी पा सकती हैं। इसके लिए चुकंदर के रस को अपने होंठों पर लगाकर छोड़ दें। कुछ समय तक रखकर इसे पानी से धो लें। बेसन, चुंकदर का जूस और दूध इन्हें मिला लें और नहाने से पहले अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें। 15 मिनट रखने के बाद आप इसे साफ कर लें।
 
चुकंदर से आप नेचुरल लिप बाम भी बना सकती हैं। इसके लिए चुंकदर का रस लें और इसे 1 डिब्बी में निकाल लें। इसमें आप नारियल का तेल मिला लें। इन्हें फ्रिज में रखकर जमा लें। तो लीजिए तैयार है नेचुरल लिप बाम।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख