Benefits of Camphor : कपूर के 1 नहीं कई सारे फायदे हैं, जानिए इस लेख में

Webdunia
कपूर एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसके अलग-अलग तरह से कई सारे फायदे हैं। शरीर पर भी इसे लगाया जाता है, सिर में लगाया जाता है, कपड़े में इसे रखा जाता है, पूजा-पाठ भी इसके बिना अधूरी है, घर की नकारात्मकता को कम करने में भी कपूर का प्रयोग किया जाता है। इसके और भी कई सारे फायदे हैं। आइए जानते हैं - 
 
- जब शरीर में किसी रसायन की कमी होती है तब मन नहीं लगता है। कई बार हम मिट्टी का तेल सूंघते हैं जिससे काफी अच्छा महसूस करते हैं। वैसे ही कपूर को सूंघने से दिमाग में मौजूद लेकवस नामक रसायन अधिक सक्रिय हो जाते हैं जो निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाते हैं। 
 
- कपूर से सूंघने की क्षमता बढ़ती है।
 
- अगर आपको घर में घुटन महसूस हो रही है तो आप थोड़ा सा कपूर जलाकर पूरे घर में उसे घूमा दीजिए। इससे ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है। 
 
- अक्सर लोगों के चश्मे का नंबर लगातार बढ़ता जाता है। ऐसे में कपूर को हल्का सा गर्म कर भौहें के ऊपर सेकने से नंबर कम होने लगता है। 
 
- अगर आपके पैरों में लगातार सूजन आ रही और दर्द हो रहा है तो कपूर से आपको आराम मिल सकता है। कपूर और गर्म पानी में नमक डालकर पैरों को सेंक लीजिए। 
 
- कपूर को घर में खुला रख दीजिए। इसकी खूशबू से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहेगा और वातावरण भी शुद्ध रहेगा।  
 
- अगर सर्दी, जुकाम के लक्षण नज़र आ रहे हैं तो कपूर के पानी की भाप भी ले सकते हैं। शुरूआती दिनों के लक्षण में यह कारगर रहेगा। 
 
- डेंड्रफ की समस्या से जूझ रहे है तो नारियल तेल में कपूर मिक्स कर लीजिए। सप्ताह में दो बार इसे जड़ों में लगाएं। जल्द आराम मिलेगा। 
 
- अगर आपको दिनभर थकान महसूस हो रही है तो आप सरसों के तेल में कपूर मिक्स कर लीजिए। इसके बाद तलवे पर मालिश करते रहिए। थोड़े दिन में आराम मिलेगा। 
 
आरती के दौरान कपूर का उपयोग इसलिए किया जाता है ताकि वातावरण शुद्ध और सुगंधित बना रहे। 
 
- क्या आप जानते हैं कपूर दो प्रकार का होते हैं - 
 
प्राकृतिक कपूर यानि भीमसेन कपूर और केमिकल युक्त कपूर
 
तिरूपति बालाजी में लड्डू के प्रसाद में भी कपूर का प्रयोग किया जाता है। लेकिन वह प्राकृतिक कपूर होता है। जिसे भीमसेनी कपूर कहते हैं। इस कपूर का कोई विशेष आकार नहीं होता है। इसे आयुर्वेदिक कपूर भी कहा जाता है। इसकी सुगंध इतनी मोहक होती है कि मन खुश हो जाता है। 
 
- बंद कपड़ों में कीड़े लगने का डर होता है इसलिए कपड़ों में भी कपूर रखा जाता है। 
 
- अगर घर में मच्छर, कॉकरोच या चूहे हो रहे हैं तो कपूर का धुंआ भी कर सकते हैं और कपूर भी रख सकते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Yoga For Brain Health: चीजें रखकर भूल जाते हैं तो रोज करें ये 5 योगासन

रोज खाली पेट खाएं सेब, सेहत को मिलेंगे ये 10 बेहतरीन फायदे

Buckwheat Flour Side Effects: इन लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए कुट्टू का आटा

सिर्फ नुकसान ही नहीं आपके लिए फायदेमंद भी है तनाव, ऐसे करें स्ट्रेस मैनेज

गर्मी में होती है लो बीपी की समस्या तो आयुर्वेद में जानें सही उपचार

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

ये 3 ग्रीन टी फेस मास्क गर्मियों में त्वचा को रखेंगे हाइड्रेट, जानें बनाने की विधि

Hanuman Ji Bhog: हनुमान जी का प्रिय भोग कैसे बनाएं, अभी नोट करें ये नैवेद्य

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

तरबूज काटकर रख देते हैं फ्रिज में तो बन सकता है जहर!

अगला लेख