गर्मियों में सेहत और सुंदरता का साथी नारियल पानी, जानिए 8 फायदे

Webdunia
तीखी धूप, गर्म हवाएं और बढ़ते तापमान में शरीर को ठंडक के लिए हम तरह-तरह के कोल्ड ड्रिंक्स पिते है। लेकिन अगर आप कोई ऐसा पेय चुनना चाहते हैं जो गर्मियों में शरीर में ठंडक के साथ ही आपकी सुंदरता और सेहत को भी दुरुस्त रखे, तो जान लीजिए नारियल पानी पीने के बेहतरीन फायदे-
 
1. नारियल पानी एक लो कैलोरी पेय है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन व विटामिन सी आदि होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाते हैं।
 
2. अगर आपको शराब के नशे का हैंगओवर हो तब आप नारियल पानी पी लीजिए, कुछ ही देर में आपका हैंगओवर उतर जाएगा।
 
3. इसे पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे किसी भी बीमारी से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
4. इसमें मौजूद तत्व बढ़ती उम्र के लक्षणों को आने से रोकते हैं और वे अधिक उम्र में भी जवान दिख सकती हैं।
 
5. नारियल के पानी में दूध से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं, क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल और वसा की मात्रा नहीं होती है। वजन कम करना हो तब भी इसे पीना कारगर होता है।
 
6. इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट और पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लडप्रेशर और दिल की गतिविधियों को दुरुस्त करने में मदद करता है।
 
7. इसे पीने से पाचनक्रिया भी दुरुस्त रहती है।
 
8. किडनी में पथरी की समस्या व किडनी की कोई भी अन्य समस्या होने पर इसे पीने से फायदा होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मैंगो फालूदा आइसक्रीम रेसिपी: घर पर बनाएं स्वादिष्ट आम फालूदा

युद्ध या आतंकवाद, सबसे ज्यादा घातक कौन?

4:3 डाइट: हफ्ते में सिर्फ 3 दिन डाइटिंग करके घटाएं वजन, जानिए कैसे करता है ये वेट लॉस प्लान कमाल

गर्मियों में घर पर बनाएं ठंडी और कूल वाटरमेलन आइसक्रीम, जानिए आसान रेसिपी

खीरे के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, मिलेगा बेदाग निखार, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

कितनी तरह की होती है चाय? जानिए ये 6 प्रकार की चाय और इनके जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स

गरम चाय की प्याली भर भी इन 6 तरह के लोगों के लिए बन सकती है जहर, जानिए वजह

विश्‍व चाय दिवस पर पढ़ें 20 हिन्दी कोट्‍स, नारे और बेहतरीन स्लोगन

भारत से जंग और पाकिस्तान के विभाजन का संकेत है फील्ड मार्शल आसिम मुनीर

अगला लेख