सहजन फली moringa के 10 फायदे आपको कर देंगे हैरान, मोदी जी भी करते हैं पसंद...

Webdunia
दक्षिण भारतीय घरों में सहजन फली (drum stick) का प्रयोग बहुत ज्यादा किया जाता है। आयुर्वेद में सहजन को अमृत समान माना गया है। इसे सुपरफूड भी कहा जाता है।
 
दक्षिण भारतीय घरों में सहजन फली (drum stick) का प्रयोग बहुत ज्यादा किया जाता है। आयुर्वेद में सहजन को अमृत समान माना गया है। इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कम करने में बहुत कारगर है। ये फली कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है।
 
सहजन फली में विटामिन-ए, बी 1, बी 2, बी 3 और बी 6 पाया जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा भी पाई जाती है। सहजन शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। प्रधानमंत्री मोदी जी को भी सहजन बहुत पसंद है। वे अपनी बातों में इसका जिक्र भी करते हैं। 
 
सहजन फली को ड्रमस्टिक और मोरिंगा भी कहा जाता है, क्योंकि यह कुछ ज्यादा ही लंबी और हल्की सी कड़क होती है। सहजन के साथ ही इसके बीज, पत्तियां, फल और जड़ का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो एक दवाई के रूप में काम करती है।
 
यह एक सुपरफूड के तौर पर उपयोगी है। यदि डायबिटीज (Diabetes) रोगी सहजन का पराठा खाते हैं तो उनका शुगर लेवल मेंटेन रहता है। हालांकि सभी लोग इसे नहीं खाते हैं, लेकिन इसके सेवन के अनेक फायदे (Sahjan ke Fayde) है। 
सहजन खाने के फायदे 10 सेहत फायदे... (drum stick benefits)। आप ‎यकीनन ‎चकित रह जाएंगे। 
 
1. सहजन फली का इस्तेमाल डायबिटीज, मोटापा तथा अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद है।
 
2. सहजन आंखों के रोगों में फायदा पहुंचाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रोशनी और रेटिना से जुड़ी समस्याओं के लिए लाभकारी हैं।
 
3. इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। 
 
4. सहजन फली में नियाजिमिसिन तत्व पाया जाता है, जिसस कैंसर सेल्स नहीं बनते हैं। 
 
5. इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत करता है। 
 
6. सहजन फली में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है इससे जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। 
 
7. शरीर में आयरन की कमी होने पर पालक की जगह इसका सेवन भी किया जा सकता है। इसके सेवन से खून भी साफ रहता है। 
 
8. इसके सेवन से डिप्रेशन, घबराहट और थकावट में राहत मिलती है। 
 
9. सहजन फली में मौजूद विटामिन-बी पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद करता है। 
 
10. सहजन फली में मौजूद तत्व स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

मोटापा और डायबिटीज के कारण बढ़ रहा है फैटी लिवर का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय

सिर्फ पानी की कमी नहीं, इन 5 पोषक तत्वों की कमी से फटते हैं होंठ

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

गर्मियों में पैरों से आती है बदबू तो आजमाएं ये 11 उपाय

45 फीसदी डॉक्टर लिख रहे अधूरा पर्चा, 10% तो पूरी तरह गलत

18 अप्रैल: महान क्रांतिवीर तात्या टोपे का बलिदान दिवस, जानें 15 अनसुने तथ्य

दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीज़ें, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान

बिना दवाई खाए ऐसे करें सिर दर्द दूर, जानें 5 आसान उपाय

लू लगने से आ सकता है हार्ट अटैक, जानें दिल की सेहत का कैसे रखें खयाल

प्रवासी कविता : बेटियां

अगला लेख