अखरोट के साथ ये एक चीज मिलाकर खाने के कई हैं फायदे, जानिए कैसे करना है सेवन

WD Feature Desk
गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 (16:38 IST)
Benefits of eating walnut with honey: ड्राईफ्रूट्स का सेवन हमारी हेल्थ के लिए लाभकारी होता है इसीलिए अलग-अलग तरह के ड्राई फ्रूट्स का सेवन मौसम के अनुरूप करते रहना चाहिए। वैसे सूखे मेवों में अखरोट का सेवन बहुत फ़ायदेमंद होता है। अखरोट का सेवन ब्रेन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इनमें विटामिन ई और ओमेगा फैटी एसिड्स के अलावा आयरन और ज़िंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अखरोट को शहद के साथ खाने के कई फायदे हैं. आइये जानते हैं.  
 
अखरोट और शहद का हेल्दी कॉम्बिनेशन
अखरोट का सेवन शहद के साथ करने से इसके फायदे और गुण बढ़ जाते हैं। शहद के साथ अखरोट खाने से इनमें मौजूद फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स एक्टिव हो जाते हैं। यह आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए गुणकारी हो जाता है। आज इस आलेख में हम आपको अखरोट और शहद के हेल्दी कॉम्बिनेशन के फायदों के बारे में बता रहे हैं। 
 
बढ़ जाता है न्यूट्रिएंट्स का स्तर
शहद में अखरोट को डुबोकर खाने से इसमें पाए जाने वाले डाइटरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का प्रभाव बढ़ जाता है। आप जब इन दोनों चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपको इन पोषक तत्वों का फायदा बढ़ जाता है।
 
इम्यूनिटी को बढ़ाने में करता है मदद
शहद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और जब अखरोट को इसमें भिगोया जाता है तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सक्रिय हो जाते हैं। इनसे शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी कम होता है। यह क्रोनिक बीमारियों का रिस्क भी कम करता
 
एनर्जी होती है बूस्ट
ड्राई फ्रूट्स और शहद दोनों में नेचुरल शुगर मौजूद होती है। जब आप इन दोनों चीजों का सेवन एकसाथ करते हैं तो इससे आपको आपको इंस्टैंट एनर्जी मिलती है।
 
बढ़ती है डाइजेस्टिव पॉवर
सूखे मेवों में डाइटरी फाइबर होता है जो डाइजेशन बढ़ाने में मदद होती है। इससे आपकी पेट की समस्याएं कम होती हैं और बाउल मूवमेंट बढ़ता है। जब आप शहद के साथ अखरोट खाते हैं तो इससे आपका डाइजेशन धीरे-धीरे बेहतर होने लगता है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

कुत्तों के सिर्फ चाटने से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, पेट लवर्स भूलकर भी न करें ये गलती

कब ली गई थी भारत के नोट पर छपी गांधी जी की तस्वीर? जानें इतिहास

सावन में इस रंग के कपड़े पहनने की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी स्कूटी की चाबी ले सकती है? जानें कानूनी सच्चाई और अपने अधिकार

किस मुस्लिम देश से भारत आए हैं समोसा और जलेबी, जिनके लिए तम्बाकू और सिगरेट की तरह लिखना होगी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

20 मजेदार वेडिंग एनिवर्सरी विशेज, शादी की सालगिरह पर इस फनी अंदाज में दें दोस्तों को शुभकामनाएं

बाम या आयोडेक्स से नशा जैसा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे की साइंटिफिक सच्चाई

क्या 32 बार खाना चबाने से घटता है वजन? जानिए क्या है माइंडफुल ईटिंग

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए करें ये 5 योगासन, नेचुरल तरीके से पाएं लंबे और घने बाल

क्यों ब्लड डोनेट करते हैं आर्मी के डॉग्स, जानिए किस काम आता है ये खून

अगला लेख