Benefits of Panchamrit : Janmashtami का प्रसाद पंचामृत सेहत के लिए भी है अमृत

Webdunia
त्योहारों के अवसर पर पंचामृत का विशेष महत्व होता है। पूजन के समय पंचामृत प्रसाद के रूप में जरूर चढ़ाया जाता हैं। पंचामृत का अर्थ है- 5 प्रकार के अमृत। इसे दूध, दही, घी, शहद व मिश्री मिलाकर बनाया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार पंचामृत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कहते हैं कि पंचामृत के सेवन से सकारात्मकता का भाव पैदा होता है। जहां पंचामृत का धार्मिक महत्व है, वहीं यह स्वास्थ्य के लिए अमृत से कम नहीं है।
 
आइए जानते हैं पंचामृत के सेहत लाभ के बारे में
 
पंचामृत कैसे बनाएं?
 
पंचामृत बनाने के लिए दही, दूध, 1 चम्मच शहद, घी व चीनी आवश्यकता अनुसार लें, साथ ही आप पंचामृत में तुलसी के 8 से 10 पत्ते भी डाल सकते हैं, साथ ही इसमें बादाम और केसर भी मिला सकते हैं।
 
पंचामृत के फायदे
 
पंचामृत के सेवन से कमजोरी दूर होती है, साथ ही शरीर भी तंदुरुस्त बनता है।
 
यदि पंचामृत का नियमित सेवन किया जाए तो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
 
यदि आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो पंचामृत का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
 
पाचन संबंधी परेशानी होने पर भी इसका सेवन लाभदायक सिद्ध होता है।
 
कब्ज व एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
 
सौंदर्य को बढ़ाने में भी यह बहुत फायदेमंद है। पंचामृत के सेवन से चेहरे पर निखार आता है व मुंहासे जैसी समस्या भी दूर होती है। लेकिन किसी भी चीज की अति नुकसानदायक सिद्ध होती है इसलिए इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से भी बचना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पापा सिर्फ शब्द नहीं, पूरी जिंदगी का सहारा हैं...फादर्स डे पर इमोशनल स्पीच

वॉकिंग या जॉगिंग करते समय ना करें ये 8 गलतियां, बन सकती हैं आपकी हेल्थ की सबसे बड़ी दुश्मन

मानसून में हार्ट पेशेंट्स की हेल्थ के लिए ये फूड्स हैं बेहद फायदेमंद, डाइट में तुरंत करें शामिल

फादर्स डे पर पापा को स्पेशल फील कराएं इन खूबसूरत विशेज, कोट्स और व्हाट्सएप मैसेज के साथ

क्या आपको भी ट्रैवल के दौरान होती है एंग्जायटी? अपनाएं ये टॉप टिप्स और दूर करें अपना हॉलिडे स्ट्रेस

सभी देखें

नवीनतम

याददाश्त बढ़ाने के लिए आज से ही छोड़ दें अपनी ये 8 आदतें, दिमाग पर डालती हैं बुरा असर

मन सच्चा, कर्म अच्छा और बाकी सब महादेव की इच्छा... पढ़ें शिव जी पर लेटेस्ट कोट्स

हादसों पर 10 मशहूर शेर

स्किन के लिए जादुई है ग्रीन टी की पत्तियां, जानिए इससे बनने वाले ये 3 खास फेस पैक्स के बारे में

फादर्स डे 2025: पिता कब हो जाते हैं दुखी, जानिए 5 खास कारण

अगला लेख