घर पर वर्कआउट के लिए बेस्ट हैं ये 5 फिटनेस गैजेट्स

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (07:20 IST)
- अथर्व पंवार
 
कई बार समय की उपलब्धता न होने, आर्थिक स्थिति ना होने या किसी और परिस्थिति के कारण घर पर ही तंदरुस्त रहने के लिए वर्कआउट करते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे गैजेट हैं जो इस कसरत के लिए आवश्यक है और जिनसे घर पर व्यायाम करना आसान होगा। आइए जानते हैं होम वर्कआउट के लिए ऐसे 5 गैजेट -
 
1 डम्बल -
यह तो कसरत के प्राण हैं , इनके बिना कसरत हो ही नहीं सकती। अगर आप घर पर कसरत करना चाहते हैं तो आपको डम्बल लेना चाहिए। आजकल ऐसे डम्बल आते हैं जिनमें एक रॉड होती है और उसमें डिस्क लगाकर वजन को बढ़ाया और घटाया भी जा सकता है। यह स्थान भी कम घेरते हैं और आप एक पेयर डम्बल से अलग अलग वजन के सेट लगा सकते हैं।
 
2 योगा मैट -
आपकी ऊंचाई के अनुसार आप योग मैट खरीद सकते हैं। इसपर आप पुश अप, सूर्यनमस्कार के साथ दूसरी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। खास बात की इसे रोल करके रख सकते हैं जिससे यह स्थान नहीं घेरता।
 
3 जंपिंग रोप -
आप घर पर वर्कआउट में रस्सी भी कूद सकते हैं। यह वार्मअप और कार्डिओ के साथ-साथ फैट बर्निंग में भी मुख्य रूप से प्रयोग होती है।
 
4 पुल अप बार -
इस बार के माध्यम से आप पुल अप लगा सकते हैं। यह दो प्रकार की होती है, एक वह जो दरवाजे के खांचे में फिट हो जाती है और एक वह जिसे आप दीवार पर अपनी ऊंचाई के अनुसार फिट करवा सकते हैं।
 
5 रेजिस्टेन्स बैंड -
यह एक बैंड होता है जिससे आप अपनी मांसपेशियां मजबूत कर सकते हैं। यह अलग-अलग प्रकार और स्तर के होते हैं। इन्हें खींचने से आप की पकड़ भी मजबूत होती है। इसमें ग्रिप के लिए अच्छी मेटल की क्लिप होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख