Hanuman Chalisa

होली पर भांग पीने से पहले, जरूर जान लीजि‍ए इसके 5 खतरनाक नुकसान

Webdunia
रंगों का मजा और भांग का नशा, होली की प्रमुख पहचान बन चुके है। लेकिन मजा अगर अपनी सीमा में न हो, तो कभी-कभी सजा भी बन जाता है। भांग के मामले में यह बात बिल्कुल फिट बैठती है। इसलिए अगर इस होली भांग पीने का कोई प्लान है आपका, तो इसके नुकसान भी एक बार जरूर जान लीजिए, फिर सोचिए कि भांग पीना है या नहीं। ये रहे भांग पीने के यह 5 नुकसान। जानिए - 
 
1 : भांग पीने के बाद भले ही आपका आनंद बढ़ जाए, लेकिन दिमागी क्षमता कम हो सकती है। भंग का सेवन आपकी दिमागी क्षमता पर बुरा प्रभाव डालती है, जिसे प्रत्यक्ष तौर पर देखा जा सकता है। इसका असर लंबे समय तक दिमाग पर नकारात्मक असर डालता है।
 
2 : भले ही आप विभि‍न्न उपाय आजमाकर भांग का नशा उतार लें, लेकिन नश उतरने के बाद भी यह आपके दिमाग और व्यवहार पर नकारात्मक असर डालती है। इसके सेवन के कुछ समय बाद आप डिप्रेशन या चिड़चिड़े स्वभाव के शि‍कार हो सकते हैं।
 
3 : भांग का सेवन करना जहां पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी के लिए जिम्मेदार है, वहीं गर्भवती महिलाओं के लिए इसका थोड़ा भी सेवन करना, गर्भस्थ शि‍शु के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है।
 
4 : भांग खाने के बाद आपको सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां जैसे अत्यधि‍क सिरदर्द, सिर भारी होना, घबराहट, ऊल्टी, मितली, चिंता आदि महसूस हो सकती हैं, जो काफी तकलीफदेह होती हैं। आप बहकी-बहकी बातें कर सकते हैं और कमजोर दिमागी क्षमता हो तो यह आपके मानसिक संतुलन को भी बिगाड़ सकती है। 
 
5 :  इसके अलावा भांग का सेवन भूख और नींद की कमी अथवा इनकी अधि‍कता के जिम्मेदार हो सकता है। यह आपके रक्तचाप को प्रभावित कर सकता है साथ ही मानसिक रोगों को जन्म दे सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

अगला लेख