केले के पत्ते को पानी में उबालकर पीने से मिलते हैं ये 5 गजब के फायदे

Webdunia
boiled banana leaves benefits
पूजा से लेकर दक्षिण भारत की थाली तक केले के पत्ते बहुत प्रचलित हैं। पूजा में केले के पत्तों को बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही अगर आप केले के पत्ते में खाना खाते हैं तो खाने का स्वाद दो गुना हो जाता है। केला हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन क्या आपको पता है कि इसके पत्ते भी आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं (banana leaf benefits)। केले के पत्ते के सेवन से आपको कई लाभकारी गुण मिलेंगे जो आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करेंगे। 
 
केले के पत्ते में 60% तक पानी होता है जो आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स, सेलेनियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और डाइट्री फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी मौजूद होते हैं जो आपको बैक्टीरिया, इन्फेक्शन और अन्ध्रुनी चोट से राहत देते हैं। चलिए जानते हैं केले के पत्ते के फायदे..
 
जानिए केले के पत्ते उबालकर पीने के फायदे | boiled banana leaves benefits
 
1. पेट के लिए फायदेमंद: केले के पत्ते के सेवन से आपका पाचन हेल्दी रहता है। अगर आपको पाचन की समस्या होती है तो आपको केले के पत्तों को उबालकर पीना चाहिए। इसके नियमित सेवन से आपको पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
2. बेहतर इम्युनिटी: आज के समय में इन्फेक्शन के खतरे को देखते हुए इम्युनिटी का मजबूत होना बहुत ज़रूरी है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से इम्युनिटी को मजबूत करता है और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। केले के पत्ते वायरल संक्रमण की चपेट में आने से आपको बचाते हैं। 
 
3. बॉडी करे डिटॉक्स: केले के पत्तों का पानी आपके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है जिससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं। वज़न कम करने के लिए आप केले के पत्तों को उबालकर पी सकते हैं।
 
4. त्वचा बनाए बेदाग: केले के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपकी स्किन को बेदाग बनाने में मदद करते हैं। अगर आपको स्किन एलर्जी है तो आप केले के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही ये आपके चेहरे से पिम्पल कम करने में मदद करता है।
 
5. आंत के छालों से राहत: जैसा कि हमने बताया कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो आंत में सूजन और घाव को ठीक करने में मदद करते हैं। साथ ही यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।
ALSO READ: हेल्थ और ब्यूटी में नारियल का उपयोग, जानें 22 बेहतरीन फायदे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज क्या है? कब शुरू हुआ और किसे मिलता है? जानिए कौन रहे अब तक के प्रमुख विजेता

स्किन से लेकर डाइबिटीज और बॉडी डिटॉक्स तक, एक कटोरी लीची में छुपे ये 10 न्यूट्रिएंट्स हैं फायदेमंद

ये हैं 'त' अक्षर से आपके बेटे के लिए आकर्षक नाम, अर्थ भी हैं खास

अष्टांग योग: आंतरिक शांति और समग्र स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए महत्व

पर्यावरणीय नैतिकता और आपदा पर आधारित लघु कथा : अंतिम बीज

सभी देखें

नवीनतम

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

क्या चीन के इस बांध ने बदल दी धरती की रफ्तार? क्या है नासा के वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा

सिर्फ एक सिप भी बढ़ा सकता है अल्जाइमर का खतरा, जानिए ये 3 ड्रिंक्स कैसे बनते हैं ब्रेन के लिए स्लो पॉइजन

बाल कविता: अम्मा हमने कार खरीदी

वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाएं? जानिए परफेक्ट डाइट प्लान

अगला लेख