बोन कैंसर की कौनसी 5 स्टेज होती हैं? आप भी जान लीजिए

Webdunia
बोन कैंसर यानि हड्ड‍ियों का कैंसर। कैंसर हर स्थ‍िति में खतरनाक बीमारी है, और बात अगर बोन कैंसर की हो, तो यह बेहद खतरनाक हो सकता है, क्योंकि हड्ड‍ियां ही मुख्य रूप से आपके शरीर का आधार होती हैं। हड्ड‍ियों में किसी तरह की खराबी आपको शारीरिक रूप से अक्षम बना सकती है। जानिए बोन कैंसर के यह 5 चरण... 
 
1 बोन कैंसर होने के शुरुआती यानि पहले चरण को दो भागों ए और बी में बांटा जा सकता है। 'ए' इसकी शुरुआती अवस्था है, जिसमें कैंसर माइनर होता है और अन्य हिस्सों तक फैला नहीं होता। कैंसर होने के स्थान पर हल्की सूजन होती है। वहीं 'बी' अवस्था में कैंसर हड्डी की दीवारों तक पहुंच चुका होता है।

ALSO READ: हड्ड‍ियां हो रही हैं बहुत कड़क? हो सकता है आप ले रहे हैं अत्यधिक कैल्शि‍यम
 
2 बोन कैंसर अपने दूसरे चरण तक गंभीर हो जाता है। इसके दूसरे चरण को भी दो अवस्थाओं में बांटा जा सकता है। पहली अवस्था में कैंसर का फैलाव अधिक होता है, लेकिन वह शरीर के अन्य हिस्सों तक न पहुंचकर हड्ड‍ियों तक ही सीमित होता है। लेकिन दूसरी अवस्था में यह आसपास के ऊतकों व हड्ड‍ियों तक फैल चुका होता है।
 
3 बोन कैंसर का तीसरा चरण घातक हो सकता है। इस अवस्था तक मरीज के फेफड़े तक, कैंसर की चपेट में आ जाते हैं। इसके अलावा कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों तक भी फैल जाता है।
 
4 इस अवस्‍था में बोन कैंसर शरीर के लगभग हर हिस्‍से में फैल चुका होता है। इसके साथ ही फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित कर चुका होता है। यह अवस्था मरीज के लिए काफी गंभीर होती है।

ALSO READ: मसूड़ों और दांतों से जुड़ीं कई समस्याओं को दूर भगाए, लौंग की चाय
 
5 बोन कैंसर के शरीर में फैलने पर हड्डियों की स्‍वस्‍थ कोशिकाएं प्रभावित होकर, खत्म होने लगती हैं और हड्ड‍ियां पूरी तरह से कमजोर और बेजान हो जाती हैं जिससे शरीर का आधार खत्म होने लगता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस चाइनीज सब्जी के आगे पालक भी है फैल! जानें सेहत से जुड़े 5 गजब के फायदे

आइसक्रीम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 4 चीज़ें, सेहत को हो सकता है नुकसान

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

लू लगने से आ सकता है हार्ट अटैक, जानें दिल की सेहत का कैसे रखें खयाल

जल्दी निकल जाता है बालों का रंग तो आजमाएं ये 6 बेहतरीन टिप्स

AC का मजा बन जाएगी सजा! ये टेंपरेचर दिमाग और आंखों को कर देगा डैमेज, डॉक्टरों की ये सलाह मान लीजिए

गर्मी में फलों की कूल-कूल ठंडाई बनाने के 7 सरल टिप्स

घर में नहीं घुसेगा एक भी मच्छर, पोंछे के पानी में मिला लें 5 में से कोई एक चीज

क्या कभी खाया है केले का रायता? जानें विधि

जीने की नई राह दिखाएंगे रवींद्रनाथ टैगोर के 15 अनमोल कथन

अगला लेख