Hanuman Chalisa

विश्‍व कैंसर दिवस: इलाज से बेहतर विकल्‍प है बचाव पर ध्‍यान देना

Webdunia
इस दौर में सबसे तेजी से पसरने वाली बीमारी है कैंसर। चिंता वाली बात यह है कि अब शरीर के हर भाग में कैंसर हो सकता है। इनमें स्‍तन कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, गर्भाशय का कैंसर, ब्लड कैंसर और पेट का कैंसर समेत और भी नए तरीके के कैंसर आ गए हैं। मेडिकल रिसर्च रोज नित नए कैंसर के प्रकारों की खोज कर रही है। और इसके इलाज के लिए लगातार उपायों की खोज की जा रही है, बावजूद इसके कैंसर एक जानलेवा रोग साबित हो रहा है।

पूरी दुनिया में हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। आइये जानते हैं कैंसर डे की शुरुआत कब हुई थी।

क्‍यों मनाया जाता है?
दरअसल, विश्व कैंसर दिवस मनाने की शुरूआत सन 1933 में हुई, जब अंतर्राष्ट्रीय कैंसर संघ द्वारा जिनेवा में पहली बार विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इसके अलावा कैंसर के बढ़ते प्रकोप और इसके भयावह परिणामों को देखते हुए डब्‍ल्‍यूएचओ ने हर साल 4 फरवरी को ‘विश्व कैंसर दिवस’ मनाने का निर्णय लिया गया। इसका उदेश्य यह था कि इस दिन कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक कर इस भयावह बीमारी से ज्‍यादा से ज्‍यादा जिंदगियों को बचाया जा सके।

पूरी दुनिया में जागरुकता की जरुरत  
विश्व कैंसर दिवस सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दौरान कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों का आयोजन मुख्य रूप से विभि‍न्न स्वास्थ्य संगठनों और सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा किया जाता है ताकि आम जन तक कैंसर से जुड़ी जान‍कारी पहुंचाकर उन्हें इस बीमारी से बचाया जा सके। इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य एवं जागरूकता कैंप लगाना, रैली, नुक्कड़ नाटक, सेमिनार आदि का आयोजन शामिल है।

बचना ही सिर्फ उपाय
डॉक्‍टरों और विशेषज्ञों के मुताबिक कैंसर के इलाज से बेहतर है उससे पहले ही अपना बचाव करना। इसलिए सावधानी और सतर्कता रखना जरुरी है। इससे बचने के लिए इसके विभि‍न्न कारण और लक्षणों के बारे में जानकारी होना बेहद जरुरी है। कैंसर के कई प्रकार ऐसे होते हैं, जो काफी बाद में पता चलते हैं, ऐसे में इलाज में देरी होना लाजिमी है, ऐसे मामलों में जान जा सकती है, इसलिए उपाय ही एकमात्र बेहतर विकल्‍प है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख