Hanuman Chalisa

चिकनपॉक्स क्या है? Chickenpox के Symptoms क्या हैं?

Webdunia
चिकनपॉक्स क्या है - चिकनपॉक्स एक संक्रमित बीमारी है। यह बच्चों के साथ वयस्क और गर्भवती महिलाओं को भी संक्रमित कर सकती है। चिकनपॉक्स VZV वायरस के संक्रमण से फैलता है। इस वायरस के संक्रमण के कारण शरीर में खुजली, दाने (रेश) और छाले के साथ शरीर में छाती, पीठ और चेहरे पर लाल दाने दिखाई देने लगते हैं और फिर सारे शरीर में दाने फैल जाते हैं। वयस्कों में शरीर के अंगों पर दाने उभरने से पहले हल्का बुखार अथवा बैचेनी के लक्षण प्रकट हो सकते हैं। बच्चों में शरीर पर दाने ज्यादातर बीमारी का पहला संकेत हो सकता है। चिकनपॉक्स वायरस का संक्रमण लगभग 4 से 7 दिनों तक रहता है।
 
Symptoms - चिकनपॉक्स के प्रमुख लक्षणों में शरीर पर दाने होते हैं, जो खुजली पैदा करते हैं और बाद में फफोले में बदल जाते हैं तथा सूखने के बाद पपड़ी में बदल जाते हैं। फफोले के सूखने में लगभग एक सप्ताह लगता है। जिन बच्चों, किशोर, वयस्क और गर्भवती महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, उन्हें अधिक खतरा बना रहता है और अधिक जटिलताएँ भी उत्पन्न हो सकती हैं। शरीर पर दाने उभरने में लगभग एक से दो दिन पहले बुखार, थकान, भूख में कमी तथा सिर में दर्द आदि के लक्षण प्रकट होते हैं। किसी भी व्यक्ति को कभी भी चिकनपॉक्स हो सकता है, चाहे उसे कभी संक्रमण नहीं हुआ है अथवा चिकनपॉक्स का टीकाकरण हुआ हो।
कैसे फैलता है चिकनपॉक्स?-चिकनपॉक्स वायरस त्वचा पर उभरे दानों और घाव के तरल पदार्थ को छूने, संक्रमित व्यक्ति के सांस लेने-छोड़ने और संक्रमित व्यक्ति के सीधे सम्पर्क में आने से फैलता है। चिकनपॉक्स से वयस्कों में वायरस के कारण निमोनिया, वायरल निमोनिया, बच्चों में त्वचा संबंधी बीमारी की समस्याएं, रक्तस्त्राव की समस्याएं और अन्य वैक्टीरियल इन्फेक्शन आदि की समस्या हो सकती हैं।
 
चिकनपॉक्स होने पर क्या करें?-व्हीजेडव्ही वायरस को अन्य दूसरे व्यक्तियों तक फैलने और त्वचा के संक्रमण को रोकने के लिये नाखूनों को छोटा रखें और प्रयास करें कि खुजली और खरोंचना कम हो। यदि दाने, घाव अथवा छाले को आपने खरोंच लिया है, तो अपने हाथों को तत्काल साबुन से 20 सेकेण्ड तक धोएं। त्वचा संक्रमण रोकने के लिये संक्रमण को खत्म करने वाले लोशन का उपयोग करे। 
 
शरीर में खुजली से राहत के लिये नीम की पत्तियां पानी में डालकर ठंडे पानी से स्नान करें। मरीज को हवादार कमरे में रखें और सूती कपड़े पहनाएँ, जिससे शरीर में जलन नहीं हो। मरीज को हो सके तो आइसोलेशन में रखें, जिससे अन्य स्वस्थ व्यक्तियों में संक्रमण न फैले, मरीज के पास साफ-सफाई का ध्यान रखें। मरीज को ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक तरल पदार्थ, दलिया और स्वच्छ पानी का सेवन कराएं। 
 
क्या चिकनपॉक्स संक्रमण से बचने का तरीका?-चिकनपॉक्स की रोकथाम और उपचार के लिये सबसे अच्छा उपाय चिकनपॉक्स का पूर्ण डोज टीकाकरण है। सामान्यत: टीका लगवा चुके अधिकांश व्यक्तियों में चिकनपॉक्स का संक्रमण नहीं होता है और यदि चिकनपॉक्स हो भी जाये, तो बीमारी का प्रभाव कम रहता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख