Hanuman Chalisa

अब आ गई है चिकनगुनिया वायरस को पहचानने की नई तकनीक

Webdunia
उमाशंकर मिश्र 
 
भारतीय वैज्ञानिकों को बायोसेंसर आधारित ऐसी तकनीक विकसित करने में सफलता मिली है, जो चिकनगुनिया वायरस की पहचान में मददगार हो सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस तकनीक का उपयोग चिकनगुनिया की त्वरित पहचान के लिए प्वाइंट ऑफ केयर उपकरण बनाने में किया जा सकता है।

ALSO READ: स्वाइन फ्लू, डेंगू और चिकनगुनिया के लिए रामबाण है गिलोय...
 
इस तकनीक में मोलिब्डेनम डाईसल्फाइड नामक रासायनिक तत्व से बनी नैनोशीट्स का उपयोग किया गया है और स्क्रीन प्रिंटेड गोल्ड इलेक्ट्रॉड पर इन नैनोशीट्स को लगाया गया है। शोधकर्ताओं ने नैनोशीट्स का संश्लेषण रासायनिक विधि से किया है और स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी, अल्ट्रावॉयलेट-विजिबल स्पेक्ट्रोस्कोपी, रामन स्पेक्ट्रोस्कोपी और एक्स-रे डिफ्रैक्शन पद्धतियों से इसके गुणों का परीक्षण किया गया है। जैव-रासायनिक वोल्टामीट्रिक तकनीक से चिकनगुनिया वायरस के डीएनए की पहचान की गई है। 
 
एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के शोधकर्ताओं द्वारा यह अध्ययन किया गया है। अध्ययन से जुड़े वैज्ञानिकों के मुताबिक, “इस शोध में स्क्रीन प्रिंटेड गोल्ड इलेक्ट्रॉड लेपित मोलिब्डेनम डाईसल्फाइड नैनोशीट्स को डीएनए बाइंडिंग के लिए प्रभावी पाया गया है।” 

वायरल बुखार से पीड़ित मरीज में चिकनगुनिया के संक्रमण का पता लगाने के लिए आमतौर पर आरटी-पीसीआर (रियल टाइम-पालिमर चेन रिएक्शन) जांच से रक्त के नमूनों में चिकनगुनिया आरएनए की मौजूदगी का परीक्षण किया जाता है। इस विधि से जांच के लिए विशेषज्ञ और आधुनिक उपकरण की जरूरत होती है। मरीज को बुखार आने के दूसरे या तीसरे दिन आरटी-पीसीआर जांच कर चिकनगुनिया का पता लग पाता है। 
 
शोधकर्ताओं के अनुसार, “डीएनए संकरण (हाइब्रिडाइजेशन) आधारित विस्तृत पैमाने पर उत्पादन और त्वरित प्रतिक्रिया जैसी विशेषताओं के कारण वैज्ञानिक जैव-रासायनिक बायोसेंसर्स का विकास करने में जुटे हैं। इसी तथ्य पर केंद्रित इस शोध में जैव-रासायनिक डीएनए बायोसेंसर का विकास किया गया है।” 

 
कुछ अन्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक बायोसेंसर विकसित करने की एक सामान्य प्रक्रिया है और इसमें नए आइडिया का उपयोग नहीं किया गया है। नई दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स ऐंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी से जुड़े प्रोफेसर अशोक कुमार ने इंडिया साइंस वायर को बताया कि “अध्ययन में पूरक डीएनए (सीडीएनए) के खास संश्लेषित हिस्सों की पहचान की गई है और चिकनगुनिया की पहचान के लिए जरूरी राइबोज न्यूक्लिक अम्ल (आरएनए) नमूनों का उपयोग नहीं किया गया है। रक्त सीरम से प्राप्त स्पाइक्ड डीएनए नमूने के उपयोग से की गई वैधता जांच भी वास्तविक नमूनों के अनुरूप नहीं है।”
 
अध्ययनकर्ताओं में चैताली सिंघल, मनिका खनूजा, नाहिद चौधरी, सी.एस. पुंडीर और जागृति नारंग शामिल थे। यह अध्ययन शोध पत्रिका साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित किया गया है।
(साभार : इंडिया साइंस वायर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

अगला लेख