Hanuman Chalisa

सावधान, सिगरेट से कम होती है मर्दानगी...

Webdunia
अगर आप धूम्रपान करना पसंद करते हैं, खास तौर से सिगरेट पीना आपके शौक और जीवनशैली का हिस्सा है, तो सावधान हो जाइए। सिगरेट का यह शौ‍क, सिर्फ आपकी मर्दानगी को कम ही नहीं करता बल्कि आपको नपुंसक भी बना सकता है। आपकी सेहत के लिए भी सिगरेट का सेवन बेहद खतरनाक है।
 
यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि शोधकर्ताओं द्वारा इस पर किए गए शोध में यह बात साफ हुई है। यह शोध हाल ही में बीजेयू इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित भी हुआ है, जिसमें सिगरेट पीने और पौरुषता के कम या खत्म होने के बीच संबंध को बताया गया है।

इस रिपोर्ट के अनुसार सिगरेट या अन्य  धूम्रपान का सेवन पुरुषों के लिए अत्यधिक खतरनाक है। इससे पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में कमी आ सकती है साथ ही शुक्राणुओं का डीएनए तक पूरी तरह से नष्ट हो सकता है।

इस शोध में सिगरेट का सेवन करने वाले और नहीं करने वाले पुरुषों के शुक्राणु में प्रोटीन की जांच की गई तो यह बात सामने आई कि सिगरेट पीने वाले पुरुषों में न केवल इनका स्तर कम निकला, बल्कि कुछ प्रोटीनों की कमी भी पाई गई।
 
शोधकर्ताओं द्वारा इस नतीजे पर पहुंचा गया कि सिगरेट का सेवन पुरुषों की प्रजनन क्षमता को काफी हद तक न केवल प्रभावित करता है, बल्कि अत्यधिक सेवन नपुंसक भी बना सकता है।  
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख