Hanuman Chalisa

corona : कोरोना से 'डरो' ना, बस यह 3 काम 'करो' ना...

Webdunia
corona virus
भारत में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO और कई स्वास्थ्य संगठनों ने सावधानियां जारी की हैं। 
 
आइए, जानते हैं कोरोना से बचने के उपाय- 
 
सब से पहली बात तो यह है कि सिर्फ 3 बातों का ध्यान रखकर भी आप कोरोना या किसी भी तरह के जहरीले संक्रामक से बच सकते हैं। 
 
1. कम से कम 20 सेकेंड तक सेनेटाइजर, साबुन और पानी से दिन में कई बार अच्छी तरह हाथ धोएं। 
 
2. खांसते-छींकते समय चेहरा ढक कर रखें, रुमाल या पेपर नेपकिन का इस्तेमाल करें। 
 
3. सर्दी-खांसी से पीड़ित व्यक्ति से 3 फीट की दूरी रखें।     
 
अन्य सावधानियां 
 
ऑफिस में आप 8-9 घंटे बिताते हैं, ऐसे में यहां इंफेक्शन होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। वहीं, ऑफिस में चाहें कितनी भी साफ-सफाई क्यों न हो लेकिन आपको ऑफिस पहुंचते ही सबसे पहले अपना वर्क स्टेशन साफ करना चाहिए। वर्क स्टेशन के साथ आपको कीबोर्ड, माउस जैसी चीजों जहां पर बार-बार सभी के हाथ लगते हैं, उसे भी साफ करना चाहिए। 
 
हैंड सैनिटाइजर्स को वर्कप्लेस पर भी कैरी करना चाहिए। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का सबसे बेहतर तरीका यही है कि आप हाथों की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। अगर आपके हाथ साफ हैं तो सिर्फ कोरोना वायरस ही नहीं बल्कि किसी भी वायरस और बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है।
 
ऑफिस में कर्मचारियों को डिस्पोजेबल वाइप्स दिए जाने चाहिए ताकि वे कॉमन जगहें जैसे- दरवाजों का हैंडल, डोर नॉब, लिफ्ट का बटन, रिमोट कंट्रोल, डेस्क आदि को छूने से पहले वाइप्स से साफ कर लें। ऐसा करने से भी कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।
 
आपको अगर खांसी, जुकाम या कफ की समस्या है या आपके ऑफिस में किसी को यह समस्या है, यह न समझें कि यह कोरोना वायरस ही है बल्कि तुंरत चेकअप कराएं। साधारण फ्लू होने पर भी मास्क, टिश्यू, जैसी चीजों का इस्तेमाल जरूर करें।
 
अगर आपकी तबियत ज्यादा खराब है, तो घर पर रहने में ही भलाई है।आप घर पर रहकर पूरी तरह ठीक होने के बाद ही ऑफिस ज्वाइन करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

अगला लेख