गर्भवती महिलाओं में कोरोनावायरस वैक्सीन को लेकर डर!

Webdunia
कोरोना काल में अभी तक वयस्‍क और बुर्जूर्गों के लिए वैक्सीनेशन ही उपलब्‍ध थी। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए भी वैक्सीनेशन शुरू कर दी गई है। हालांकि इसे लेकर अभी गर्भवती महिलाओं के मन में काफी डर है। कहीं उन्हें किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं हो जाएं, या बच्‍चे पर उसका असर नहीं हो। लेकिन विशेषज्ञों और गायनोकॉलोजिस्ट द्वारा गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगवाने की सलाह दी जा रही है। हालांकि वैक्सीन कब और कैसे लगाना यह जरूर डॉक्टर की निगरानी में किया जाएं।

- गर्भवती महिलाओं को कोरोना समय में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है।  

- सोनोग्राफी के लिए सेंटर पर तब ही पहुंचे जो समय अपॉइंट किया गया हो।

- डबल मास्क का इस्तेमाल करें।

- बाहर रहे तब हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें। और घर पर साबुन का इस्तेमाल ही करें।

- वैक्सीनेशन के बाद हल्का बुखार आता है तो क्रोसिन ले सकते हैं।

- वैक्सीनेशन के बाद डिलीवरी होती है तो बच्चे में संक्रमण की संभावना कम हो जाती है।

- डाइट का पूरा ख्‍याल रखें। तनाव नहीं लें और मन को शांत रखें।  

- डिलीवरी के बाद कभी भी वैक्सीन लगवा सकते हैं।

- बच्चों को स्‍तनपान भी कराया जा सकता है। उसमें किसी भी प्रकार का डर नहीं है।

-10 महिलाएं जो बच्‍चे को जन्‍म दे चुकी है उन पर शोध किया गया था। इस शोध में सामने आया कि दूध में वैक्सीन का थोड़ा सा कण भी नहीं मिला है।

- ब्रेस्‍ट फीडिंग के दौरान और बाद में बच्चे से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि आपकी मुंह या नाक के पार्टिकल बच्चे के अंदर जाने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। फीडिंग के बाद बच्‍च्‍ो   को थोड़ी दूरी पर ही रखें।

- फीडिंग कराने के दौरान डबल मास्‍क लगाकर रखें।

- गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सीनेशन ही सुरक्षा कवच है।

- गर्भवती महिलाओं को कोवैक्‍सीन लगाने की ही सलाह दी जा रही है। ताकि दोनों डोज जल्दी लगा सकें।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

चेहरे को हफ्ते में कितनी बार स्क्रब करना होता है सेफ? जानें स्क्रब करने का सही तरीका

डेट पर जमाना है अपना इम्प्रेशन तो ये 5 Casual Trouser करें ट्राई

महेंद्र सिंह धोनी का ये 1 घंटे वाला फिटनेस मंत्र दे सकता है आपको Workout Motivation

जज्बे को सलाम! बीमारी के बाद काटने पड़े हाथ-पांव, फिर भी संसद पहुंचे, लड़ना चाहते हैं चुनाव

पुरुष गर्मी में चेहरे को तरोताज़ा रखने के लिए ट्राई करें ये 4 आसान फेस पैक

चेहरे पर चमक लाने के लिए करें ये 5 योगासन, जानें सुंदर और स्वस्थ त्वचा का राज

क्या है Laughter Yoga Therapy? मिनटों में दूर होगा स्ट्रेस

पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनसेंग का सेवन, जानें 10 फायदे

पुरुष Intimate Hygiene के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, नहीं होगा कोई संक्रमण

10 दिन के अंदर काटते रहें बच्चे के नाखून वरना हो सकते हैं ये 5 नुकसान

अगला लेख