Hanuman Chalisa

Coronavirus : सब्जियों के इस्तेमाल में भी बरतें सावधानी

Webdunia
कोरोनावायरस के प्रकोप से पूरा विश्व परेशान है। इससे निजात पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि इस वायरस से छुटकारा पाया जा सके। वहीं साफ-सफाई पर भी ज्यादा जोर दिया जा रहा, चाहे बार-बार हाथ धोने की बात हो या घर में आई फलों या सब्जियों की, हर चीज को सैनिटाइज करके रखने की सलाह दी जा रही है, जो हमें इस वायरस से दूर रखने में मदद करेगी।
 
कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए फल और सब्जियों के इस्तेमाल में भी सावधानी बरतनी आवश्यक है। यदि आप अपने घर में सब्जियों या फलों को लाकर सीधे फ्रिज में स्टोर कर देते हैं तो यह लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में वायरस या अन्य कोई बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है। यह वक्त है जागरूक और समझदारी से आगे बढ़ने का इसलिए इन छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज न करें और सफाई का पूरा ख्याल रखें। इसलिए जब भी आप मार्केट से फल और सब्जियां लाएं तो उसे सबसे पहले साफ यानी सैनिटाइज जरूर करें, उसके बाद ही उन्हें अपने फ्रिज में स्टोर करके रखें।
 
* सब्जियों को आप वायरसमुक्त इन घरेलू तरीकों से बना सकते हैं।
 
सब्जियों को स्टोर करने से पहले अच्छी तरह साफ करें। इसके लिए 1 बर्तन में पानी को गर्म कर लें। इसमें 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच बैकिंग सोडा मिला लीजिए। इस पानी में सब्जियों और फलों को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद 1 बार और साफ पानी से धोकर इन्हें फ्रिज में रख सकते हैं।
 
सब्जियों और फलों को सैनिटाइज करने के लिए गर्म पानी लें। इसमें 1 से 2 चम्मच नमक मिला लें। इसके बाद इसमें मीठा सोडा मिला लें। इस पानी में सब्जियों को डालकर अच्छी तरह साफ कर लें, फिर साफ पानी से सब्जियों और फलों को धोकर इन्हें स्टोर करके रख लें।
 
गर्म पानी में 1 चम्मच सिरका और नमक मिला लें। इस घोल में सब्जियों और फलों को डालकर साफ कर लें। इसके बाद साफ पानी से इसे धो लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

अगला लेख