Hanuman Chalisa

CoronaVirus : अपने बालों को भी बचाएं वायरस के खतरे से, जानिए जरूरी बातें

Webdunia
कोरोना वायरस से बचने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग व साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है। वहीं लगातार कुछ सवाल मन में आते रहते हैं, जैसे कि वायरस कितनी देर तक सतह पर बना रहता है, क्या-क्या सावधानियां बरतनी जरूरी है, क्योंकि वायरस अगर रह जाए तो संक्रमण का खतरा बना रहता है।

इसलिए हर एक चीज को साफ रखने की सलाह दी जा रही है, वहीं घर से बाहर जाने पर सावधानियां रखना और जरूरी हो जाता है। एक शोध के अनुसार कोविड-19 का स्ट्रेन कपड़ों पर 1 दिन ज़िंदा रहता है जबकि स्टेनलेस स्टील और प्लास्टिक पर 4 दिन तक रहता है।
 
घर पर वापस आने पर हाथों को धोना व साफ कपड़े पहनना इसलिए जरूरी है जिससे कि वायरस का प्रवेश हमारे घर में न हो सके। लेकिन बालों का क्या? क्या बालों पर वायरस जिंदा रह सकता है? इस पर अभी कुछ पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हो पाई है लेकिन सावधान रहना और समझदारी के साथ आगे बढ़ना हमारी जिम्मेदारी है जिससे कि हम खुद भी सुरक्षित रह सकें और परिवार को भी सुरक्षित रख सकें।
 
बालों पर वायरस का खतरा न रह सके, इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।
 
हम कई कामों के लिए अपने घर से बाहर जाते हैं। ऐसा संभव नहीं हो पाता कि जितनी बार घर से बाहर जाएं, उतनी बार ही बालों को धो सकें। इसलिए आप किसी कपड़े से अपने बालों को ढंक सकते हैं।
 
यह खतरा तब बिलकुल कम हो जाता है, जब आप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं। उचित दूरी बनाकर रखेंगे तो बालों पर वायरस का खतरा भी कम रहेगा।
 
सार्वजनिक जगहों पर अपने बालों को बार-बार छूने से बचें। अपने बालों को हाथ लगाने के बाद अपने चेहरे और आंखों पर हाथों को न लगाएं।
 
गंदे हाथों से अपने बालों को न छुएं।
 
अगर आपके पीछे कोई छींक देता है, तो सबसे ज्यादा अच्छा है कि आप घर आकर सीधे नहाने जाएं और बालों को भी अच्छी तरह से साफ करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख