Hanuman Chalisa

CoronaVirus : कोरोना काल में घर से निकलें तो इन बातों का भी रखें ख्याल

Webdunia
कोरोनावायरस से बचने के लिए सिर्फ सावधानी की जरूरत है। अगर आप जागरूक हैं और सावधानी के साथ आगे कदम बढ़ा रहे हैं तो इस संकट की घड़ी में आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
 
आइए इस लेख में जानते हैं कि जब आप अपने घर से बाहर निकलें तो आपको किन-किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है?
 
* घर से बाहर निकलने पर ध्यान रखें कि आप मास्क पहने रहें। सार्वजनिक स्थल पर आपको मास्क पहनकर रखना है जिससे कि आप इस वायरस से खुद को सुरक्षित रख सकें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि जब आप अकेले हैं, उस समय मास्क का इस्तेमाल न करें। मास्क का इस्तेमाल आपको भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ही करना है।
 
* लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय या गेट खोलने के लिए अपनी उंगलियों को टच करने से बचें। इसके बजाय आप अपनी कोहनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छा यह रहेगा कि आप अपने साथ टिशू लेकर चलें।
 
* छींकते या खांसते समय अपने मुंह को किसी टिशू से ढंक लें। इसके बाद इस्तेमाल हुए टिशू को तुरंत डस्टबिन में डाल दें।
 
* अपने हाथों को साफ करते रहें। इसके लिए आप सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। याद रहे सैनिटाइजर को अपने साथ ही कैरी करें।
 
* सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को नजरअंदाज न करें। लोगों से उचित दूरी बनाए रखें। इस बात का ध्यान रखें कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है।
 
* बार-बार चेहरे पर हाथ लगाने से बचें। अधिकतर लोगों की चेहरे पर बार-बार हाथ लगाने की आदत होती है। इस आदत को बदलना ही आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

अगला लेख